यह फिल्म मणिरत्नम और हासन द्वारा लिखी गई है और राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जाइंट मूवीज द्वारा निर्मित है। ऑस्कर, बाफ्टा, गोल्डन ग्लोब और ग्रैमी विजेता संगीतकार एआर रहमान संगीत देंगे।
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ठग लाइफ' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग तेजी से दिल्ली में चल रही है। मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ठग लाइफ' पर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में, अब खबर आ रही है कि अली फजल भी इस फिल्म का हिस्सा बने हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
विज्ञापन
फिल्म को लेकर फैंस हैं उत्साहित
यह फिल्म मणिरत्नम और हासन द्वारा लिखी गई है और राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जाइंट मूवीज द्वारा निर्मित है। ऑस्कर, बाफ्टा, गोल्डन ग्लोब और ग्रैमी विजेता संगीतकार एआर रहमान संगीत देंगे।
फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं अली
फिल्म का हिस्सा बनने पर अली फजल ने कहा, "मैं 'ठग लाइफ' के लिए मणि-सर की फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं और मैं केवल यही आशा कर सकता हूं कि मैं इस कैनवास में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रसन्न कर पाऊं। कमल हासन-सर के साथ काम करना और इस पर उनके साथ नोट्स साझा करना भी सम्मान की बात है। भारतीय सिनेमा के दो दिग्गजों के साथ सहयोग करने का अवसर सुखद रहा है। मुझे यह भूमिका सौंपने के लिए मैं मणि-सर का बहुत आभारी हूं और इसे पर्दे पर जीवंत करने के लिए उत्सुक हूं।''
विज्ञापन
ये कलाकार आएंगे नजर
अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ फजल प्रोडक्शन कंपनी पुशिंग बटन्स चलाते हैं, जो सनडांस-विजेता " गर्ल्स विल बी गर्ल्स " के साथ लॉन्च हुई थी। वहीं बात करें ठग लाइफ की तो मणिरत्नम द्वारा निर्देशित 'ठग लाइफ' एक एक्शन ड्रामा है, जिसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। कथित तौर पर कमल ने फिल्म में तीन भूमिकाएं निभाई हैं, जिसे उन्होंने मणिरत्नम के साथ मिलकर लिखा है। इस फिल्म के जरिए 36 साल बाद कमल हासन और मणिरत्नम दोबारा साथ काम कर रहे हैं। वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो 'ठग लाइफ' में कमल हासन, जोजू जॉर्ज और अभिरामी के अलावा तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जयम रवि नास्सर, गौतम कार्तिक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।