फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alanna Panday: एनिवर्सरी पर अलाना ने पति इवोर के लिए लिखा लव नोट, अनन्या बोलीं- रिवर के मम्मी पापा को बधाई

Mon, 17 Mar 2025 05:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alanna Panday Anniversary: अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे की शादी को आज दो साल हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
अलाना पांडे-रिवर-इवोर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे की शादी को दो साल हो गए हैं। इस मौके पर अलाना ने सोशल मीडिया पर इवोर के लिए लव नोट शेयर किया है। इस पर अनन्या पांडे और भावना पांडे सहित कई अन्य लोगों ने बधाई दी है। अलाना और इवोर की शादी को बेशक दो साल हुए हैं, मगर इनके साथ को छह साल हो गए हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढें:
Rajat Dalal: रजत दलाल-दिग्विजय राठी ने क्या व्यूज के लिए किया झगड़े का ड्रामा? अभिनेता ने खुद बता दी सच्चाई

अलाना पांडे-रिवर-इवोर - फोटो : इंस्टाग्राम
संग-साथ के छह साल पूरे
अलाना ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कई खूबसूरत तस्वीरों के साथ खूबसूरत कैप्शन लिखा है। अलाना ने लिखा है, 'हमारे संग-साथ के छह साल। और दो साल हमारी शादी के। एक शानदार पति और पिता बनने के लिए शुक्रिया। हम आपको बहुत प्यार करते हैं इवोर। हैप्पी एनिवर्सरी'।
 

अलाना पांडे-रिवर-इवोर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनन्या पांडे ने दी बधाई
अलाना और इवोर के एक बेटा रिवर है। कपल ने बीते वर्ष जुलाई में रिवर का स्वागत किया। कपल के इस पोस्ट पर अनन्या पांडे ने बधाई देते हुए लिखा है, 'रिवर के पेरेंट्स को हैप्पी एनिवर्सरी'। वहीं, भावना पांडे ने हार्ट इमोजी बनाए हैं। कपल ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। अलाना और इवोर के अलावा बेटा रिवर भी है। 

यह खबर भी पढें:
Tamannaah Bhatia: जगन शक्ति की मूवी में तमन्ना की एंट्री? साथ दिखेंगे ये बॉलीवुड स्टार्स? कब शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन

अलाना पांडे-रिवर-इवोर - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं इवोर?
अलाना पांडे, डियाने पांडे और चिक्की पांडे की बेटी हैं। वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। वे बीते वर्ष रिलीज हुई सीरीज 'द ट्राइब' में नजर आईं। वहीं, इवोर मैकक्रे एक अमेरिकी फिल्म डायरेक्टर और फोटोग्राफर हैं। इवोर मैकक्रे पहली बार साल 2019 में एक हैलोवीन पार्टी में अलाना पांडे से मिले थे। नवंबर, 2019 में कपल अपनी पहली डेट पर गए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें