फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: क्या अक्षय कुमार के साथ सिद्धार्थ आनंद नहीं बनाएंगे फिल्म? फैंस ने डायरेक्टर को सुनाई खरी-खोटी

Fri, 06 Jun 2025 11:30 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Fans Upset: बीते दिनों से चर्चा चल रही है कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अभिनेता अक्षय कुमार के साथ एक हॉरर फिल्म बनाने वाले हैं। अब डायरेक्टर की एक प्रतिक्रिया पर अभिनेता के प्रशंसक नाराज दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
अक्षय कुमार और सिद्धार्थ आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय अपनी फिल्म 'हाउसफुल 5' से चर्चा में हैं, जो शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कई दिनों से मीडिया रिपोर्ट में चर्चा चल रही है कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मिलकर एक हॉरर फिल्म बनाने वाले हैं। हालांकि, इस बात को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। अब डायरेक्टर के एक ट्वीट ने अक्षय कुमार के प्रशंसकों को नाराज  कर दिया है और वो तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन


निर्देशक ने कहा झूठा
अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म बनाने की खबरों के बीच डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि झूठा। इस ट्वीट के आने के बाद अभिनेता के प्रशंसक निर्देशक को निशाना बना रहे हैं। हालांकि, सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म को लेकर कुछ नहीं बोला। साथ ही आपको बताते चलें कि इस समय निर्देशक अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत 'किंग' फिल्म के निर्माण में व्यस्त हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Housefull 5 X Review: ‘हाउसफुल 5’ को लेकर लोगों में दिखा उत्साह, फैंस ने बताया ‘बेस्ट कॉमेडी फिल्म’

विज्ञापन


अक्षय कुमार के फैंस भड़के
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के इस ट्वीट पर अभिनेता अक्षय कुमार के प्रशंसक नाराज नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या हुआ अब। दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्यों सिड जी, अक्की सर से क्या समस्या है? सिर्फ इसलिए कि उनका डाउनफॉल चल रहा है, आप उनके साथ काम नहीं करना चाहते, पर एक बात याद रखना अब अक्की सर की वापसी बहुत जल्दी होगी।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि अच्छा हुआ आपने साफ कर दिया, यानी कि अब आप अक्षय के साथ एक्शन फिल्में करेंगे। इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि क्या यार। 



अक्षय कुमार के बारे में
अभिनेता अक्षय कुमार इस समय अपनी फिल्म 'हाउसफुल 5' से चर्चा में हैं, जो आज यानी कि 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसके अलावा अभिनेता की पिछली फिल्म 'केसरी 2' थी, जिसे दर्शकों द्वारा ठीक-ठीक पसंद किया गया था।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें