फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाउसफुल 5' की रिलीज के एक दिन पहले फ्रेंचाइजी की इस एक्ट्रेस ने की शादी, देखें शादी की तस्वीरें

Fri, 06 Jun 2025 11:30 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Housefull 2 Fame Shazahn Padamsee: फिल्म 'हाउसफुल 2' से मशहूर हुईं अभिनेत्री शाजान पद्मसी ने एक निजी समारोह में शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
शाजान पद्मसी, आशीष कनकिया - फोटो : इंस्टाग्राम @shazanpadamsee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'हाउसफुल 5' की रिलीज से एक दिन पहले फ्रेंचाइजी की एक्ट्रेस शाजान पद्मसी ने अपने बॉयफ्रेंड आशीष कनकिया से शादी कर ली है। शाजान पद्मसी ने 'हाउसफुल 2' में काम किया था। उन्होंने 5 जून 2025 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ एक निजी समारोह में शादी की। उनकी शादी में बहुत करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। उन्होंने अभी तक अपनी आधिकारिक शादी की तस्वीरें साझा नहीं की हैं। हालांकि शाजान पद्मसी की शादी की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें शाजान की इंस्टा स्टोरी की हैं। वायरल तस्वीरों में शाजान पद्मसी और आशीष कनकिया पति-पत्नी के रूप में शानदार लग रहे हैं। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे थे। शादी में शाजान पद्मसी ने ब्लश पिंक लहंगा पहना था। मैचिंग दुपट्टे और ब्लाउज के साथ कढ़ाई ने उनके ब्राइडल लुक को पूरा किया।
वहीं आशीष कनकिया ने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना 

यह खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: 'हाउसफुल 5' से पहले अक्षय कुमार की इन फिल्मों में दिखी भारी-भरकम स्टारकास्ट

7 जून को हो सकता है रिसेप्शन
बताया जाता है कि दोनों की शादी का रिसेप्शन 7 जून, 2025 को हो सकता है।
शाजान पद्मसी और आशीष कनकिया ने कुछ महीने पहले रोका समारोह किया था। ई-टाईम्स के साथ एक पुराने इंटरव्यू में, शाजान ने कहा कि आशीष का परिवार गर्मजोशी से उनका स्वागत करता है। शाजान की मुलाकात आशीष से बचपन में हुई थी। वे दोस्त बन गए और दोनों में प्यार हो गया। नवंबर 2024 में उनकी सगाई हुई।


विज्ञापन

शाजान पद्मसी का वर्कफ्रंट
शाजान पद्मसी की बात करें तो अभिनेत्री ने 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर', 'दिल तो बच्चा है जी', 'हाउसफुल 2', 'मसाला', 'सॉलिड पटेल्स' आदि में काम किया है। उन्हें आखिरी बार एक वेब सीरीज है जुनून में देखा गया था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें