एयरपोर्ट के बाहर नजर आए एकॉन
गायक को अपनी पत्नी टोमेका थियम और अपनी टीम के सदस्यों के साथ दिल्ली हवाई अड्डे से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस जोड़े ने बाहर स्वागत के लिए इंतजार कर रहे पैपराजी के लिए पोज दिए। जब पैपराजी ने पूछा कि क्या वह भारत वापस आकर उत्साहित हैं, तो एकॉन ने मुस्कुराते हुए कहा, 'लंबी उड़ान से मैं थक गया हूं'। इस पर उनकी पत्नी ने कहा, 'भारत, मैं तुमसे प्यार करती हूं!'
यह खबर भी पढ़ें:
गाने लिखने में देर करते थे जावेद अख्तर, फराह ने लिया इस चीज का सहारा; पांच मिनट में लिख गया 'दर्द-ए-डिस्को'
एकॉन ने गाए बेहतरीन गाने
एकॉन ने 'राइट नाउ', 'आई वाना लव यू', 'स्मैक दैट', 'लोनली', 'ब्यूटीफुल' और 'डोंट मैटर' जैसे हिट गाने गाए हैं।
उन्होंने साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'रा. वन' का गाना छम्मक छल्लो गाया। यह गाना काफी मशहूर हुआ था। इस गाने पर शाहरुख खान और करीना कपूर ने शानदार डांस किया था।