बोल लिखना मुश्किल था
जावेद अख्तर ने भी इस गाने के बारे में बताया। उन्होंने साइरस सेज पॉडकास्ट पर बताया कि फराह ने हमसे अजीब से बोल लिखने के लिए कहा। गाने की सिचुएशन बहुत अजीब थी। अख्तर ने स्वीकार किया, 'मुझे पहली बार एहसास हुआ कि अस्पष्ठ उच्चारण वाले बोल लिखना बहुत मुश्किल है।'
'ओम शांति ओम' के बारे में
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अदाकारी वाली फिल्म 'ओम शांति ओम' 9 नवंबर 2007 को रिलीज हुई थी। इसमें श्रेयस तलपड़े, किरण खेर और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार थे। फराह खान के निर्देशन बनी इस फिल्म की निर्माता गौरी खान हैं। 40 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 152 करोड़ रुपये कमाए थे।