फिल्म ‘अखंडा 2’ का ओपनिंग डे कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अखंडा 2’ ने पहले दिन 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। साथ ही प्री बुकिंग में इस फिल्म ने 7.8 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह फिल्म ने कुल 20.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म में नजर आए नामी कलाकार
फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण ने डबल रोल किया है। उनके अलावा फिल्म में मुरली कृष्ण, संयुक्ता, हर्षाली मल्होत्रा और जगपति बाबू जैसे एक्टर नजर आए। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के किरदार की बेटी का रोल हर्षाली मल्होत्रा ने किया है। हर्षाली मल्होत्रा ने सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था।
फिल्म 'धुरंधर' और 'अखंडा 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
ये खबर भी पढ़ें: शुक्रवार को ‘धुरंधर’ का शानदार रहा कलेक्शन, 250 करोड़ क्लब में जल्द शामिल होगी फिल्म; जानें आठवें दिन की कमाई
कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर’ से पीछे ‘अखंडा 2’
इन दिनों सिनेमाघराें में हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ शानदार कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन 236.45 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है। फिल्म ने शुक्रवार काे भी 29.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह देखा जाए तो ‘अखंडा 2’ कलेक्शन के मामले में पीछे रह गई।