फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shloka Mehta: दूसरी बार मां बनने वाली हैं मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका? बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Sat, 01 Apr 2023 01:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इसी पार्टी के दौरान अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका अंबानी भी नजर आए। श्लोका की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह एक बार फिर मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन
आकाश और श्लोका - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी इन दिनों अपनी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग पार्टी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। उनके इस इवेंट में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों का भी मेला लगा। फिल्मी जगत के सितारों ने इस पार्टी में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाकर इस शाम में चार-चांद लगा दिया। अब इसी पार्टी के दौरान अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका अंबानी भी नजर आए। श्लोका की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह एक बार फिर मां बनने वाली हैं।

विज्ञापन

श्लोका अंबानी बनने जा रही हैं दूसरी बार मां

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का घर अब खुशियों से भर गया है। एक तरफ तो जहांं छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट की सगाई हुई है। वहीं, दूसरी तरफ उनकी बेटी ईशा अंबानी जुड़वा बच्चों का मां बनी हैं। अब एक बड़ी खबर यह आ रही है कि अंबानी के बड़े बेटे आकाश और बहू श्लोका एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं। दोनों को कल्चरल सेंटर की ओपनिंग पार्टी में मीडिया के सामने पोज देते देखा गया,  जहां श्लोका मेहता ने एक खूबसूरत साड़ी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है।

बेबी फ्लॉन्ट करती आईं नजर

हाल ही में, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यह कपल एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।  पृथ्वी अंबानी के बाद अब उनके परिवार में एक और नया मेहमान आने वाला है। दोनों की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘दोनों को बहुत-बहुत बधाई।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अंबानी परिवार में एक और नए सदस्य के स्वागत की तैयारी हो रही हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘दोनों को बहुत-बहुत बधाई।’

The Family Man 3: इंतजार हुआ खत्म, मनोज बाजपेयी ने दिलचस्प अंदाज में उठाया फैमिली मैन 3 की रिलीज डेट से पर्दा

विज्ञापन

वायरल हो रही है वीडियो

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में  आकाश अंबानी हरे रंग के कुर्ते में हैं और उनकी पत्नी श्लोका ने एक खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है । अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हेवी ज्वेलरी भी कैरी किया हुआ है। साथ ही मीडिया को पोज देते हुए वह अपना बेबी बंप भी फलॉन्ट करते नजर आ रही हैं। यह कपल एक साथ काफी खुश  दिखाई दे रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें