फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajith Kumar: पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे साउथ सुपरस्टार अजित कुमार, परिवार संग दिल्ली रवाना

Mon, 28 Apr 2025 11:29 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajith Kumar: हाल ही में अजित कुमार अपनी फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। आज सोमवार के दिन अभिनेता को पद्म पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन
अजित कुमार - फोटो : एक्स: @SureshChandraa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार अजित कुमार को उनके शानदार अभिनय करियर के लिए सोमवार को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आज सोमवार के दिन अभिनेता को अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर। 

विज्ञापन


परिवार के साथ देखे गए अजित कुमार
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अजित कुमार को पत्नी शालिनी, बेटी अनुष्का और बेटा आद्विक के साथ देखा गया है। अभिनेता चेन्नई एयरपोर्ट पर परिवार के साथ दिखे हैं, जहां से वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाले हैं। अभिनेता को एयरपोर्ट पर काले और सफेद रंग के ब्लेजर पहने देखा गया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Mohanlal: मोहनलाल ने पत्नी सुचि को दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लिखा प्यारा नोट
विज्ञापन


पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे अजित कुमार
अभिनेता अजित कुमार को आज सोमवार के दिन दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसी कारण अभिनेता आज चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। 

आईपीएल का आनंद लेने पहुंचे थे अभिनेता
बीते दिनों अजित कुमार आईपीएल का लुफ्त उठाने चेपॉक स्टेडियम में पहुंचे थे। वहां अभिनेता को चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच का आनंद उठाते देखा गया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। 

यह खबर भी पढ़ें: Mouni Roy: फिर ट्रोलर्स के निशाने पर मौनी रॉय, कहा- सर्जरी की दुकान; लेकिन फैंस को पसंद आया नया लुक

अजित कुमार का वर्कफ्रंट
अगर अजित कुमार की बात करें तो इस समय वह अपनी फिल्म 'गुड बैड अग्ली' से चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। अभी तक फिल्म ने 150 करोड़ रुपये से अधिक कमा लिए हैं। आदिक रविचंद्रन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजित कुमार के अलावा तृषा, प्रसन्ना और सुनील प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें