रेसिंग के लिए अजीत का प्यार
इंडिया टूडे के साथ एक इंटरव्यू में एक्टर अजीत कुमार ने रेसिंग के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं रेसिंग से प्यार करता हूं और यह मेरे जीवन का एक हिस्सा है। मैं जानता हूं कि मेरी पत्नी शालिनी भी इस बारे में चिंतित होती है, लेकिन वह समझती है कि रेसिंग हमेशा से मेरी जिंदगी का हिस्सा रही है।’
अजीत कुमार की आखिरी फिल्म
अजीत कुमार आखिरी बार फिल्म ‘गुड बैड अंडरवर्ड’ में नजर आए थे। इस फिल्म में वो एक्शन करते हुए नजर आए। फैंस ने अजीत कुमार की इस फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया।