फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War 2 Teaser Views: लगातार चर्चा में रहे ‘वॉर 2’ के टीजर ने बना डाला यह रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले इतने व्यूज

Wed, 21 May 2025 03:34 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

War 2: ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 के टीजर ने रिलीज होते ही बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म के टीजर ने 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए टॉप-10 टीजर्स की लिस्ट में जगह बना ली है।

विज्ञापन
वॉर 2 टीजर - फोटो : यूट्यूब- @YRF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘वॉर 2’ ने अपने टीजर के साथ एक धमाकेदार शुरुआत की है। इस फिल्म का टीजर 20 मई 2025 को साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। महज कुछ ही घंटों में यह टीजर वायरल हो गया, जिसे अब तक करोडों व्यूज और तारीफें मिल चुकी हैं।

24 घंटे में मिले करीब 24 मिलियन व्यूज

विज्ञापन

टीजर को मंगलवार सुबह 11 बजे यूट्यूब पर रिलीज किया गया और सिर्फ पहले 24 घंटों में इसे 23.47 मिलियन यानी करीब 2.34 करोड़ व्यूज मिल गए। इसमें हिंदी में 20 मिलियन व्यूज, तेलुगु में 3.1 मिलियन व्यूज और तमिल में करीब 4 लाख व्यूज देखने को मिले। यह टीजर अब बॉलीवुड के सबसे ज्यादा देखे गए टीजरों में से एक बन चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: War 2 Teaser: जूनियर एनटीआर को देख भड़के टाइगर श्रॉफ के फैंस, बोले- 'पार्ट 1 इससे हजार गुना बेहतर था'

सबसे ज्यादा देखे गए टीजर में ‘वॉर 2’ का नाम 

विज्ञापन

‘वॉर 2’ के इस टीजर ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सलमान खान की ‘भारत’ और ऋतिक रोशन की अपनी ही फिल्म ‘फाइटर’ को पीछे छोड़ते हुए यह टीजर यूट्यूब पर 24 घंटों के अंदर बॉलीवुड के पांच सबसे ज्यादा देखे गए टीजर्स में शामिल हो गया है। यह अब 5वें नंबर पर है, जो किसी भी फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। 

विज्ञापन

वॉर 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम- @hrithikroshan

बॉलीवुड के सबसे ज्यादा देखे गए टीजर

सिकंदर टीजर 1 41.6 मिलियन
डंकी 36.8 मिलियन
मैदान 29.5 मिलियन
सिकंदर टीजर 2 24 मिलियन
वॉर 2  23.47 मिलियन
फाइटर 23.1 मिलियन
एनिमल 22.6 मिलियन
भारत 21.5 मिलियन
कलंक 20 मिलियन
संजू  19.1 मिलियन


ये भी खबर पढ़ें: Kiara Advani in War 2: कियारा के बिकिनी सीन पर राम गोपाल वर्मा ने किया भद्दा पोस्ट, क्लेश होते ही किया डिलीट

वॉर 2 के बारे में
‘वॉर 2’ को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है और यह यशराज फिल्म्स (YRF) द्वारा निर्मित है। यह फिल्म ‘टाइगर’, ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वार’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों के बाद स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें