फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Academy Creative Awards: 'अमर सिंह चमकीला'-'हीरामंडी' को किया गया नामांकित, जारी हुई नामांकन की सूची

Fri, 27 Sep 2024 12:17 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल के प्रतिष्ठित एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवार्ड्स में नेटफ्लिक्स के चार प्रोजेक्ट ने 14 नामांकन प्राप्त किए हैं, जहां वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और दिसंबर 2024 में एपीएसी क्षेत्र में ग्रैंड अवार्ड्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
विज्ञापन
अमर सिंह चमकीला-हीरामंडी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेटफ्लिक्स के चार प्रोजेक्ट ने इस साल के प्रतिष्ठित एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवार्ड्स में 14 नामांकन प्राप्त किए हैं, जहां वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और दिसंबर 2024 में एपीएसी क्षेत्र में ग्रैंड अवार्ड्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे। डॉक्यूसीरीज द हंट फॉर वीरप्पन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन (नॉन-फिक्शन), सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी (नॉन-फिक्शन), सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री और सर्वश्रेष्ठ थीम गीत सहित श्रेणियों में नामांकित किया गया है।

विज्ञापन


अमर सिंह चमकीला को मिला यह नामांकन
इम्तियाज अली निर्देशित अमर सिंह चमकीला को कई नामांकन और पुरस्कार मिले हैं, जिनमें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (फिक्शन), अली के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन (फिक्शन), आरती बजाज के लिए सर्वश्रेष्ठ संपादन और धीमान करमाकर के लिए सर्वश्रेष्ठ ध्वनि शामिल हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी: द डायमंड बाजार को मनीषा कोइराला के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी (फिक्शन) और सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स के लिए नामांकन मिला है।

'द रेलवे मेन' भी हुई नामांकित
के के मेनन 'द रेलवे मेन' के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य भूमिका वाले अभिनेता की दौड़ में हैं, जबकि आयुष गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए नामांकित किया गया है। सर्वश्रेष्ठ बच्चों के कार्यक्रम की श्रेणी में 'माइटी भीम्स प्लेटाइम - क्लास पिकनिक' को नामांकित किया गया है। अली ने कहा कि एएसीए में नामांकित होना उनके लिए गर्व का क्षण था।
विज्ञापन


अमर सिंह चमकीला की टीम खुश
फिल्म निर्माता ने कहा, 'अमर सिंह चमकीला' एक बहुत ही खास फिल्म है और नेटफ्लिक्स जैसे साझेदार के साथ इसे निर्देशित करना मेरे लिए 'सम्मान की बात है। प्रतिष्ठित एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ संपादन, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि और सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नामांकन वास्तव में मेरे और पूरी टीम के लिए गर्व का क्षण है और मैं उन सभी का आभारी हूं, जिन्होंने इस कहानी पर विश्वास किया।'

दिलजीत दोसांझ ने के लिए गर्व का पल
अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कहा, 'दर्शकों को जो हमारा समर्थन करते रहते हैं, आपका प्यार ही हमें आगे बढ़ाता है। शिव रवैल को उनके जुनून और विजन के लिए वाईआरएफ एंटरटेनमेंट को शिव के विजन का समर्थन करने के लिए एक शक्तिशाली कहानी को सामने लाने के लिए और नेटफ्लिक्स को इस कहानी को न केवल भारत भर में, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए, मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'

भंसाली प्रोडक्शंस ने कही यह बात
भंसाली प्रोडक्शंस की सीईओ और 'हीरामंडी' की कार्यकारी निर्माता प्रेरणा सिंह ने कहा, 'इस सीरीज को दुनिया भर में जो प्यार और सराहना मिल रही है, उससे हमें बहुत खुशी मिलती है। यह देखना सम्मान की बात है कि एसएलबी के विजन को अकादमी द्वारा अपनाया जा रहा है।' मनीषा कोइराला ने कहा, 'मैं एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवार्ड्स में 'हीरामंडी' के लिए इस पुरस्कार के लिए नामांकित होने से रोमांचित हूं। यह एक खूबसूरत प्रोजेक्ट है, जो महिलाओं की ताकत और लचीलेपन को उजागर करता है। मुझे इसका हिस्सा होने पर गर्व है।' ग्रैंड अवार्ड्स समारोह 3 और 4 दिसंबर को सिंगापुर में आयोजित किया जाएगा, जहां नामांकित व्यक्ति अंतिम दौर में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें