फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: बदल गई 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी अजय देवगन की फिल्म

Fri, 14 Jun 2024 09:45 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब फिल्म देखने के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर नई जानकारी दी है। 
विज्ञापन
अजय देवगन - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' काफी सुर्खियां बटोर रही है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। आए दिन फिल्म को लेकर कोई ना कोई जानकारी आती रहती है। अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है।

विज्ञापन


दिवाली पर रिलीज होगी  'सिंघम अगेन' 
'सिंघम अगेन' में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। यह निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की अगली कड़ी है। इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की रिलीज डेट 15 अगस्त, 2024 की तय की गई थी। हालांकि, अब इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है। अभिनता अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी है। अभिनेता ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। अब यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। 
 
Dwayne-Dany: ड्वेन जॉनसन और डैनी गार्सिया की कंपनी सेवन बक्स ने की वॉल्ट डिज्नी से डील, साथ मिलकर करेंगे काम
विज्ञापन


बाकि है फिल्म के कुछ हिस्सो की शूटिंग
अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहाँ दम था' अगले महीने रिलीज हो रही है, जिसका ट्रेलर बीते गुरुवार को किया गया था। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अजय देवगन से सिंघम अगेन के बारे में बात करने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने कहा, " मैं सिंघम अगेन की रिलीज डेट के बारे में सुनिश्चित नहीं हूं। फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है और हमें अभी भी फिल्म के कुछ हिस्से शूट करने हैं।"
विज्ञापन


Maharaj Postponed: नेटफ्लिक्स पर आज नहीं रिलीज होगी आमिर के बेटे की पहली फिल्म, प्रेस शो के बाद रिव्यू पर रोक

रिलीज की जल्दबाजी में गुणवत्ता से नहीं करेंगे समझौता
फिल्म की रिलीज को लेकर अजय ने कहा था कि टीम जल्दबाजी के चक्कर में गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं करना चाहते। अभिनेता ने कहा, "हमें कोई जल्दी नहीं है। हम अगर जल्दबाजी में काम करेंगे, तो फिल्म की गुणवत्ता से समझौता करना होगा। हम फिल्म तभी रिलीज करेंगे, जब हमें लगेगा कि हम इसे रिलीज करने के लिए तैयार हैं।" बताते चलें कि फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर आदि अहम भूमिका नजर आने वाले हैं।

शादी के लिए बेताब सोनाक्षी-जहीर ने लटकाई फिल्म, नहीं दे रहे डेट्स!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें