फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaitaan OTT Release Date: बांध लीजिए अपनी कुर्सी की पेटी, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होने वाली है 'शैतान'!

Sat, 13 Apr 2024 10:56 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दर्शकों का इस फिल्म को ओटीटी पर देखने का इंतजार खत्म होने वाला है।  'शैतान' अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन
फिल्म 'शैतान' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया था। लोगों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था। यह फिल्म 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन


इस दिन हो सकती है रिलीज
दर्शकों का इस फिल्म को ओटीटी पर देखने का इंतजार खत्म होने वाला है।  'शैतान' अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 3 मई, 2024 को ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। ऐसे लोग जो सिनेमाघरों में इस हिट फिल्म को नहीं देख पाए थे, उनके लिए यह बहुत बड़ी खबर है। 

बिना स्क्रिप्ट पढ़े 'भूल भुलैया की 'मंजुलिका' बनी थीं विद्या
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजराती फिल्म 'वश' का हिंदी रीमेक है 'शैतान'
फिल्म 'शैतान' का निर्देशन विकास बहल ने किया है। यह फिल्म काले जादू पर आधारित है। यह गुजराती फिल्म 'वश' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन के अलावा ज्योतिका और जानकी बोदीवाला ने अहम किरदार निभाया हैं। दर्शकों के लिए 'शैतान' में आर माधवन को विलेन के रुप में देखना काफी दिलचस्प रहा। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने किया है।

बड़े मियां छोटे मियां का फैंस को तोहफा, थिएटर पहुंच जीते दिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें