फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suzhal 2: इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज सुजल-2, ‘विक्रम-वेधा’ फेम पुष्कर-गायत्री ने पोस्टर शेयर कर कहा धन्यवाद

Tue, 11 Feb 2025 06:06 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suzhal 2: साल 2022 में रिलीज हुई ‘सुजल’ वेब सीरीज ने दर्शकों को असली रोमांच का अनुभव कराया था। अब इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के दूसरे सीजन की तारीख का ऐलान हो चुका है।
विज्ञापन
सुजल 2 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘विक्रम-वेधा’ फिल्म के निर्माता पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्मित इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन दर्शकों के लिए ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 'सुजल 2' में कथिर और ऐश्वर्या राजेश बतौर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं इसे कब और कहां आप देख सकते हैं।

कब आएगी दर्शकों के बीच

विज्ञापन

‘सुजल’ वेब सीरीज का दूसरा सीजन ‘सुजल- द वोर्टेक्स’ जिसे 28 फरवरी को अमेजन प्राइम विडियो पर रिलीज किया जाएगा। यह तमिल, तेलुग, मलयालम, कन्नड़ सहित हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। थ्रिलर और संस्पेंस जॉनर के शौकीनों को यह सीरीज पसंद आ सकती है। इसके रिलीज पोस्टर को निर्माता गायत्री और पुष्कर ने अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया है। 
 



यह खबर भी पढ़ें: Crime Beat Trailer: 'क्राइम बीट' का ट्रेलर रिलीज, पत्रकार बने साकिब सलीम दिखाएंगे जुर्म की दुनिया का काला सच

 

कहानी की शुरूआत है दमदार

विज्ञापन

'सुजल' के पहले सीजन के बाद से इसके दूसरे सीजन का लोग बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसकी कहानी अष्टाकाली उत्सव पर आधारित है। इसकी कहानी एक छोटे से गांव से शुरू होती है, जहां कालीपट्टनम में अष्टाकाली उत्सव के दौरान हुई हत्या के बारे में बहुत ही गहन तरीके से खोज की जाती है। इसकी कहानी कई जगहों पर मोड़ लेती है, जो पूरे तरीके से रहस्यों से भरी हुई है। 

यह खबर भी पढ़ें: Shine Tom Chacko: ड्रग केस में अभिनेता शाइन टॉम चाको सहित छह आरोपी बरी, जानिए पूरा मामला

यह कलाकार देंगे मनोरंजन का डोज

विज्ञापन

वॉलवॉचर बैनर के तले 'सुजल 2' सीरीज को रिलीज किया जाएगा। गायत्री और पुष्कर के निर्देशन में बनी इस सीरीज में ऐश्वर्या राजेश और कथिर के अलावा ये कलाकार भी मौजूद हैं, जिनमें लाल, सरवनन, गौरी किशन, मोनिशा ब्लेसी, सयुक्ता विश्वनाथन, श्रीशा, अभिरामी बोस, निखिला शंकर, रिनी, कलैवानी भास्कर और अश्विनी नांबियार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें