पिछले कुछ महीनों में रिलीज होने वाली कई फिल्में रिलीज के कुछ घंटे या कुछ दिनों बाद वेबसाइटों पर एचडी प्रिंटों में रिलीज कर दी गई थी। जिस वजह से फिल्मों निर्माताओं में काफी नाराजगी देखने को मिली। इस कारणवश निर्माताओं ने कुछ कड़े फैसले लिए, जिससे इसको रोका जा सके।
ये बड़ी फिल्में भी हो चुकी थी लीक
हाल के दिनों में रिलीज होने वाली फिल्में पुष्पा 2, कल्कि 2898, देवरा पार्ट 1 और तंडेल फिल्मों को रिलीज के कुछ दिनों में ही ऑनलाइन लीक कर दिया गया था। इस वजह से इन फिल्मों की कमाई पर भी असर पड़ा था। अल्लू अरविंद, बनी वास और दिल राजू जैसे प्रमुख तेलुगु फिल्म निर्माताओं के साथ-साथ अभिनेता विश्वक सेन और अंजलि ने बढ़ते हुए पाइरेसी खतरे पर अपनी चिंता व्यक्त की है। साथ ही शिकायत भी दर्ज करवाई है।
यह खबर भी पढ़ें:
Samay Raina: क्या विदेश दौरा बीच में छोड़कर वापस लौटेंगे समय रैना, समन जारी हुआ तो क्या होगा?
‘तंडेल’ को भी झेलनी पड़ी लीक की मार
नागा चैतन्य और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'तंडेल', जिसका निर्देनशन चंदू मोंडेती द्वारा किया गया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है और पहले हफ्ते में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में 62 करोड़ रुपये कमाए। लेकिन फिर इस फिल्म के लीक होने की सूचना मिलती है, जिस कारण कहा जाता है कि इस फिल्म के कलेक्शन पर इसका प्रभाव हुआ है।
यह खबर भी पढ़ें:
Malini Awasthi Birthday: भारतीय लोक से रूबरू कराती है इनकी सुरीली आवाज, 'चंदन किवाड़' से लेखन पारी भी शुरू
पाइरेसी अब भयानक रूप ले रहा है…
निर्माता अल्लू अरविंद ने प्रेस से बात करने के दौरान बताया कि हम सभी के प्रयास और ओटीटी के आने की वजह से पाइरेसी का खतरा कुछ कम हुआ था, लेकिन फिर से यह भयानक रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि लगता है लोगों को यह पता नहीं है कि इस तरह से फिल्में अपलोड करना और डाउनलोड करना गैरकानूनी है। साथ ही यह भी कहा कि शिकायत की गई है जल्द ही लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
हेल्पलाइन नंबर भी शेयर किया
निर्माता वास ने कहा ऐसा ही मामला ‘गीता गोविंदम’ फिल्म का सामने आया था, जिसका आरोपी जेल की हवा खा रहा है। ‘तंडेल’ फिल्म के निर्माता वास और अरविंद ने ऐसा किसी भी लीक मामले की सूचना मिलने पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर बताने का आग्रह किया है।