मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है ड्रेस
ऐश्वर्या राय बच्चन के इस खूबसूरत ड्रेस को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में मनीष मल्होत्रा के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी दिख रही हैं।
ऐश्वर्या राय का वर्कफ्रंट
ऐश्वर्या राय को आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन II' में देखा गया था। इस फिल्म में विक्रम, जयम रवि, कार्थी, त्रिशा कृष्णन और प्रभु ने अभिनय किया था।