सात मई को भारत ने पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों को करारा जवाब देते हुए उनके नौ ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारतीय सेना ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया। इसको लेकर सभी देशवासियों में खुशी है, क्योंकि भारत ने 15 दिन पहले हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 मासूमों की जान गवाने का बदला लिया है। इस जवाबी कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान के तमाम कलाकार बिलबिलाए हुए हैं और भारत की निंदा कर रहे हैं। किसी समय भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करे चुके पाक कलाकार फवाद खान और माहिरा खान ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। अब इसी पर भारतीय सिने एसोसिएशन ने इन कलाकारों को भारत में बैन करने की मांग की है।
फवाद और माहिरा खान ने किया भारतीय सेना का अपमान
बुधवार को ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने अपन एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान और अभिनेता फवाद खान द्वारा दिए गए भारत विरोधी बयानों की कड़ी निंदा करता है, जिन्होंने खुले तौर पर भारत की आलोचना की है और अपनी संप्रभुता की रक्षा में देश की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। माहिरा खान ने भारत की सैन्य कार्रवाई को कारयरतापूर्ण कृत्य बताया, जबकि फवाद खान ने आतंकवाद की निंदा करने के बजाय भारत के रुख की आलोचना की।'
यह खबर भी पढ़ें:
Bhool Chuk Maaf: थिएटर नहीं OTT पर रिलीज होगी 'भूल चूक माफ', यूजर्स ने की तारीफ; ट्रोलर्स बोले- ‘वैसे भी कोई…’
पाकिस्तान के मनोरंजन उद्योग पर किया प्रहार
आगे उन्होंने पाकिस्तान मनोरंजन उद्योग के बारे में ट्वीट किया, ‘भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और फाइनेंसरों पर AICWA सख्त और पूर्ण प्रतिबंध की पुष्टि करता है। कोई भी भारतीय कलाकार किसी भी पाकिस्तानी प्रतिभा के साथ सहयोग नहीं करेगा, ना ही उनके साथ कोई वैश्विक मंच साझा करेगा। इसके अलावा सिने एसोसिएशन ने पाकिस्तानी कलाकारों को हर संभव तरीके से समर्थन देना बंद करने का आग्रह किया है।'
यह खबर भी पढ़ें:
Nupur Sanon: कृति सेनन की बहन से दिन रात बात करते हैं ये सिंगर, डेटिंग की अटकलों पर कही ये बड़ी बात
संगीत कंपनियों को दिया खास निर्देश
आगे सिने एसोसिएशन ने ट्वीट किया कि भारतीय फिल्म उद्योग को यह समझना चाहिए कि पाक कलाकारों पर आंख मूंदकर विश्वास ना करें क्योंकि ये देश के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। सबसे पहले हमारा देश है। इसके अलावा एसोसिएशन ने कहा कि भारतीय संगीत कंपनिया इन कलाकारों को काम देती हैं, जो भारत के लिए खतरा है। इसिलए उन्होंंने इन्हें बैन करने का आग्रह किया है।