फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naina: AI सुपरस्टार नैना ने भारत का पहला एआई पॉडकास्ट किया लॉन्च, शोभिता होंगी 'द नैना शो' की पहली मेहमान

Wed, 17 Jan 2024 05:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 अवतार मेटा लैब्स (AML) की एआई प्रोफेशनल्स की टीम ने 2022 में नैना अवतार को बनाया था। वह खुद को एक फैशन मॉडल बताती हैं, जो मुंबई में रहती हैं। नैना भारत की पहली  एआई सुपरस्टार हैं। अब नैना ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। हाल ही में, नैना ने 'द नैना शो' के नाम से एक पॉडकास्ट लॉन्च किया है, जिसके बाद भारत डिजिटल मनोरंजन क्षेत्र में एक मजबूत देश बनने के लिए तैयार नजर आ रहा है।  यह पॉडकास्ट देश की पहली एआई-संचालित पॉडकास्ट होगी, जिसमें मनोरंजन इंडस्ट्री की कुछ सबसे प्रसिद्ध हस्तियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
एआई सुपरस्टार नैना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैना इस पॉडकास्ट के जरिए बॉलीवुड, खेल, संगीत आदि विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों के साथ जुड़ेंगी। यह मंच प्रशंसकों को एडवांस आर्टिफिशियल लेंस के माध्यम से अपने पसंदीदा सितारों का को सुनने और उनकी कहानी अनुभव करने का एक अवसर प्रदान करेगा। इस पॉडकास्ट की अतिथि सूची में शोभिता धूलिपाला, सान्या मल्होत्रा, ऋचा चड्ढा, सैयामी खेर, ईशा देओल, हंसिका मोटवानी, रिद्धिमा पाठक, नरगिस फाखरी, कृतिका कामरा और कई अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन


इन चैनलों पर होगा उपलब्ध
इस पॉडकास्ट का उद्देश्य इन मशहूर हस्तियों के जीवन, करियर और व्यक्तिगत कहानियों को गहराई से जानना है। यह पॉडकास्ट नैना और पॉप डायरीज के यूट्यूब चैनलों पर उपलब्ध होगा, जिससे यह दुनिया भर के दर्शकों के लिए आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इसके इंटरैक्टिव सेशन में लोग अपने प्रश्न और कमेंट प्रस्तुत भी कर पाएंगे और साथ ही अपना अनुभव भी साझा कर पाएंगे।

इस दिन से होगा प्रसारित  
पॉडकास्टिंग में नैना का प्रवेश सिर्फ एक तकनीकी चमत्कार नहीं है, बल्कि इसका एक सांस्कृतिक पक्ष भी है, जो मीडिया और मनोरंजन को नया आकार देने में एआई की क्षमता को प्रदर्शित करता है। 'द नैना शो' के पहले एपिसोड के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं, जहां एआई सुपरस्टार नैना बातचीत की कला को एक नए स्तर पर ले जाती नजर आएंगी। बता दें कि इसका पहला एपिसोड 8 फरवरी को प्रसारित होगा और नैना के शो की पहली गेस्ट शोभिता धूलिपाला होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें