फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे के बाद 'राणा नायडू 2' की स्क्रीनिंग रद्द, सलमान के इवेंट पर भी पड़ा था असर

Thu, 12 Jun 2025 06:05 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला, मुंबई

सार

Ahmedabad Plane Crash Air India Flight: अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास भीषण विमान हादसा हुआ है। मेघाणी में एयरपोर्ट के पास 242 यात्रियों वाली एअर इंडिया फ्लाइट क्रैश हुई है। सितारों ने इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है। सितारों ने अपने पहले से तय इवेंट एवं स्क्रीनिंग रद्द कर दी हैं।
विज्ञापन
राणा नाडयू 2-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एअर इंडिया विमान भीषण हादसे का शिकार हुआ है। दर्दनाक हादसे के बाद विचलित करने वाला मंजर सामने आया है। हर कोई स्तब्ध है और प्रभावितों के परिवारों के लिए दुआ कर रहा है। फिल्मी सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी है। हादसे की खबर आने के बाद नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'राणा नायडू सीजन 2' की स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन

कैंसिल हुई 'राणा नायडू 2' की स्क्रीनिंग
नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज 'राणा नायडू' का दूसरा सीजन 13 जून को रिलीज हो रहा है। आज 12 जून गुरुवार को इसकी स्क्रीनिंग होनी थी। मगर, अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुए भीषण विमान हादसे के बाद सीरीज की आज होने वाली स्क्रीनिंग अब कैंसिल कर दी गई है।

नेटफ्लिक्स टीम के सदस्य ने दी जानकारी
सीरीज की स्क्रीनिंग रद्द करने का फैसला अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की घटना के कारण लिया गया है। यह खास स्क्रीनिंग आज शाम को मुंबई के चित्रा सिनेमा, दादर में होनी थी। शो के लीड एक्टर राणा दग्गुबाती और अन्य स्टारकास्ट इस इवेंट में शामिल होने वाले थे।नेटफ्लिक्स की टीम के एक सदस्य ने जानकारी दी कि देश में जो हादसा हुआ है, उसे देखते हुए हमने यह स्क्रीनिंग कैंसिल कर दी है।

Ahmedabad Plane Crash: आमिर समेत कई सेलेब ने जताया शोक, परिवार के लिए की प्रार्थना; सलमान ने कैंसिल किया इवेंट
विज्ञापन

और भी इवेंट हुए कैंसिल
'राणा नायडू 2' की स्क्रीनिंग के अलावा सलमान खान ने भी आज गुरुवार को होने वाला अपना इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग का इवेंट कैंसिल कर दिया है। भीषण विमान हादसे के बाद सलमान खान की टीम ने यह इवेंट रद्द करने का फैसला लिया। करीबी सूत्रों के अनुसार, जैसे ही सलमान को हादसे की जानकारी मिली, उन्होंने कहा कि 'आज कुछ प्रमोट करना या मुस्कराना शोभा नहीं देता'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें