अनन्या के होठों पर यूजर्स ने किया कमेंट
अनन्या पांडे की तस्वीरों पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'पुरानी लिप सर्जरी नई से अच्छी थी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'लिप फिल्टर्स? अपना मासूम चेहरा बर्बाद कर लिया।' एक और यूजर ने लिखा है 'क्या आपने अपने होठों के साथ कुछ किया है? काइली जेनर जैसा महसूस हो रहा है।' जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि अनन्या पांडे का ये लुक 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का भी हो सकता है।
यह खबर भी पढ़ें:
Ananya Pandey: अनन्या पांडे ने बॉलीवुड के इस दिग्गज एक्टर को बताया दूसरा पिता, बोलीं- 'उनके जैसा कोई नहीं'
अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट
आपको बता दें अनन्या पांडे 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के अलावा जल्द ही 'चांद मेरा दिल' और 'कॉल मी बी सीजन 2' में नजर आने वाली हैं। इसी साल अनन्या पांडे 'केसरी चैप्टर 2' में नजर आई थीं। लोगों ने अनन्या के रोल को काफी पसंद किया था। दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने पर अनन्या पांडे काफी खुश हुईं थीं।
अपनी तारीफ से अनन्या हुईं खुश
उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था। 'हमें इस दुनिया में दिलरीत गिल जैसी और लोगों की जरूरत है। 'केसरी चैप्टर 2' में मैं उनके किरदार को निभा कर काफी फख्र महसूस कर रही हूं।' फिल्म और मेरे किरदार को मिले प्यार से मैं अभिभूत हूं। मैं यह काम नहीं कर पाती अगर मेरे साथ मेरे साथी नहीं होते। यह ऐसी फिल्म है जिसमें काम करके मैं हमेशा फख्र महसूस करूंगी।