फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyaara: अहान पांडे की बहन अलाना ने 'सैयारा' की कामयाबी पर जताई खुशी, लिखा- 'दुनिया ने सितारा देखा, मैंने...'

Sat, 19 Jul 2025 06:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ahaan Panday Alanna Panday: अहान पांडे की पहली फिल्म 'सैयारा' की कामयाबी पर उनके परिवार वाले खुश हैं। ऐसे में उनकी बहन ने उनके लिए खूबसूरत पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
अहान पांडे, अनीता पड्डा, अलाना पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहान पांडे की फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की पहले दिन की कमाई पर उनके परिवार वाले काफी खुश हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसे दर्शकों से भी बहुत प्यार मिल रहा है। ऐसे में अहान पांडे की बहन अलाना पांडे भी खुश हैं। उन्होंने अपने भाई के लिए सोशल मीडिया पर एक बेहतरीन पोस्ट की है।
विज्ञापन

 

अलाना पांडे ने शेयर कीं पुरानी तस्वीरें
अलाना पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अहान पांडे के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर 2023 में होने वाली उनकी शादी की है, जिसमें वह अपने भाई के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने उनके साथ कई और भी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें चंकी पांडे, भावना पांडे और अनन्या पांडे के साथ उनके बचपन की कुछ पुरानी तस्वीरें भी शामिल हैं। आखिरी तस्वीर में अहान अपनी बहन की शादी में उनका हाथ थामे हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ेंSaiyaara: अहान पांडे के लिए कजिन अनन्या पांडे बनीं चीयरलीडर, पोस्ट के जरिए जाहिर की खुशी

सैयारा फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
अहान की बहन ने लिखी भावुक पोस्ट
तस्वीरें शेयर करते हुए अलाना पांडे ने कैप्शन में लिखा 'सैयारा हर किसी की है लेकिन अहान पांडे हम तुमसे प्यार करते हैं। तुम्हें तुम्हारी पहली ही फिल्म में बड़े पर्दे पर देखना बेहद रोमांचक था। दुनिया ने एक उभरते हुए सितारे को देखा, लेकिन मैं बस अपने छोटे भाई को देख पाई। तुम्हारे सफर में हम हर कदम पर तुम्हारे साथ हैं।'
विज्ञापन

'सैयारा' के बारे में
आपको बता दें कि अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये कमाए हैं। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म 'सैयारा' एक प्रेम कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक लड़का जो गायक बनना चाहता है उसे उस लड़की से प्यार हो जाता है, जो पत्रकार है। फिल्म की कहानी इन्हीं दोनों के आस-पास घूमती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें