Ahaan-Aneet Recreates Poster Pose: फिल्म 'सैयारा' के लीड कपल अहान पांडे और अनीत पड्डा फिल्म के रिस्पॉन्स से काफी खुश हैं। दोनों ने फैंस को थैंक्यू कहते हुए फिल्म के पोस्टर के पोज को री-क्रिएट किया है।
18 जुलाई को रिलीज हुई रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 'सैयारा' ने पहले ही दिन 20 करोड़ रुपये की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। खास बात ये रही कि ये फिल्म दो नए चेहरों- अहान पांडे और अनीत पड्ढा को लेकर बनाई गई और दोनों की केमिस्ट्री और परफॉर्मेंस अब तक आए रिव्यूज के मुताबिक दर्शकों को पसंद आ रही है। अब सैयारा कपल ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए हुए अपनी फिल्म के पोस्टर का पोज री-क्रिएट किया है।
विज्ञापन
अहान-अनीत ने पोज को किया री-क्रिएट
‘सैयारा’ की शानदार शुरुआत के बाद, दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने थिएटर में जाकर फिल्म के फेमस पोस्टर पोज को फिर से रीक्रिएट किया। कैप्शन में दोनों ने लिखा, 'वी लव यू फॉरेवर एंड एवर'। दोनों फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से काफी खुश नजर आ रहे हैं और दर्शकों को धन्यवाद दे रहे हैं।
अहान और अनीत की कैमिस्ट्री
अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है। वहीं अनीत पड्ढा ने भी मेन लीड के तौर पर डेब्यू किया है, हालांकि स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी और परफॉर्मेंस ने दर्शकों को चौंका दिया है। दोनों की फ्रेश कैमिस्ट्री देखकर लोगों को साल 2000 की ‘कहो ना प्यार है’, 'आशिकी 2' और ‘रिफ्यूजी’ जैसी डेब्यू फिल्मों की याद आ गई, जब ऋतिक रोशन, करीना कपूर और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों ने रोमांटिक फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी।
'सैयारा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
म्यूजिक बना फिल्म की जान
फिल्म ‘सैयारा’ के म्यूजिक को भी काफी पसंद किया जा रहा है। मिथुन, तनीष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला, अर्सलान निजामी, विशाल मिश्रा, सचेत-परंपरा और द ऋष की टीम ने अच्छे रोमांटिक ट्रैक्स बनाए हैं। खासकर यंग ऑडियंस की ओर से इन गानों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म
यशराज फिल्म्स ने डायरेक्टर मोहित सूरी के साथ मिलकर इस फिल्म को तैयार किया है। वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा और बढ़ सकता है क्योंकि अब तक वर्ड ऑफ माउथ भी फिल्म को लेकर अच्छा रहा है।