'सलार' की सफलता से काफी खुश हैं प्रभास
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास अपनी फिल्म 'सलार' से मिली प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं। 'सलार' की सफलता कई मायनों में उनके लिए खास हैं, क्योंकि इससे पहले बैक-टू-बैक प्रभास की तीन फिल्में असफल हो गई थीं। 'सलार' की सफलता ने प्रभास को एक नई ऊर्जा मिली है। यही वजह है कि वह ब्रेक लेना चाहते हैं।
मार्च में फिर से शुरू करेंगे काम
कहा जा रहा है कि इस दौरान प्रभास अपने करियर को लेकर भी मंथन करेंगे और इसे आगे कैसे ले जाया जाए इस पर भी विचार करेंगे। इस दौरान प्रभास अपनी एक सर्जरी के लिए यूरोप जा सकते हैं, क्योंकि वे अपनी एक चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। इसके बाद मार्च में प्रभास फिर से काम शुरू करेंगे।
Munawar Faruqui: बेटे के साथ मुनव्वर ने मनाया बिग बॉस 17 के जीत का जश्न, पिता-बेटे की प्यार भरी तस्वीरें वायरल