अधिक चुनौतीपूर्ण फिल्में करना चाहती हैं अनन्या
फिल्म कंपेनियन से बातचीत में अन्नया पांडे ने कहा 'मुझे लगता है कि पहले हमने भले बदहवासी में फैसला किया हो लेकिन अब पूरे होश व हवास में फैसला किया है। मैं नहीं चाहती कि मैं जैसी दिखती हूं उसी तरह जानी जाऊं। मैं गहराई में उतरना चाहती हूं। मैं अपने आपको धक्का देना चाहती हूं। मैंने महसूस किया है कि कई प्रोजेक्ट में काम करने के बाद मैं वापस नहीं जाना चाहती।'
Rahul Bhatt: पूजा भट्ट के भाई राहुल ने इस व्यक्ति को दी धमकी, कहा- उन लोगों के लिए बहुत बुरा हूं जो...
केसरी चैप्टर 2 से अनन्या का नया लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या की पिछली फिल्म के बारे में
अनन्या पांडे ने हाल ही में रिलीज हुई 'केसरी चैप्टर 2' में अपने प्रदर्शन के लिए प्रशंसकों और आलोचकों दोनों से तारीफें लूटी हैं। फिल्म में उन्होंने दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार के साथ दिलरीत गिल की भूमिका निभाई है। फिल्म में आर माधवन भी हैं। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही है। फिल्म ने पहले तीन हफ्तों में लगभग 81.5 करोड़ रुपये कमाए हैं।