फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली के बाद अब भारत के इस राज्य में होगी 'कॉकटेल 2' की शूटिंग, रश्मिका ने दी अपडेट; इन कलाकारों की तारीफ की

Sat, 25 Oct 2025 12:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna On Cocktail 2: रश्मिका मंदाना इन दिनों कृति सेनन और शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने फिल्म के बारे में कई अपडेट दिए हैं।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम @rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की अदाकारी वाली फिल्म 'कॉकटेल (2012)' को दर्शकों ने खूब सराहा था। अब इसका सीक्वल बन रहा है। इसमें कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना होंगी। इसका निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। बताया जाता है कि यह फिल्म अगले साल शुरुआत में रिलीज हो सकती है। ऐसे में फिल्म को लेकर रश्मिका मंदाना ने कई बातें बताई हैं।
विज्ञापन

'कॉकटेल 2' की इटली की शूटिंग पूरी
'कॉकटेल 2' की टीम ने हाल ही में इटली की शूटिंग पूरी की है। कलाकारों की अपडेट्स को देखते हुए ऐसा लगता है कि शूटिंग के दौरान उन्होंने खूब मस्ती की। अपने सह-कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए, रश्मिका मंदाना ने बताया कि उन्हें साथियों के साथ शूटिंग करने में बहुत मजा आया।

कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
दिल्ली में शूटिंग के लिए उत्साहित हैं रश्मिका
रश्मिका ने एएनआई को बताया, 'मुझे कृति और शाहिद बहुत पसंद हैं। मुझे लगता है कि हम साथ में सबसे अच्छे लोग हैं। होमी सर (होमी अदजानिया), जिनके साथ हम काम कर रहे हैं, उनके साथ काम करना भी एक खुशी की बात है। मैं दिल्ली में फिर से शूटिंग शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।'

यह खबर भी पढ़ें: शाहरुख के फैंस के लिए खुशखबरी! सिनेमाघरों में आ रहीं उनकी ये शानदार फिल्में; अभिनेता ने खुद दी जानकारी

शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
दर्शक भी फिल्म का आनंद लेंगे
अभिनेत्री ने आगे बताया कि उन्हें अपने सह-कलाकारों के साथ शूटिंग में बहुत मजा आया और वह दर्शकों को स्क्रीन पर वही अनुभव महसूस कराना चाहती हैं। रश्मिका ने मुस्कुराते हुए कहा, 'हर बार जब मैं कृति या शाहिद के साथ किसी सीन में होती हूं, तो मैं बस उसका आनंद लेती हूं। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि जब यह फिल्म रिलीज होगी, तो आप भी उसी आनंद को महसूस करेंगे।'
विज्ञापन

'कॉकटेल 2' - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका का वर्कफ्रंट
रश्मिका मंदाना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'थामा' की कामयाबी से खुश हैं। आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसने 65 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें