फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड गुरु पीयूष पांडे की अंतिम संस्कार में शामिल हुए अमिताभ-अभिषेक, मनोज पहवा भी पहुंचे

Sat, 25 Oct 2025 12:18 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Piyush Pandey Last Rites: विज्ञापन की दुनिया के दिग्गज पीयूष पांडे का बीते दिन शुक्रवार को निधन हो गया। एड गुरू से मशहूर पीयूष पांडे की अंतिम यात्रा में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक संग शामिल हुए। 

 

विज्ञापन
पीयूष पांडे की अंतिम यात्रा - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विज्ञापन जगत की आत्मा कहे जाने वाले पीयूष पांडे का शुक्रवार को 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से हर कोई दुखी है। पीयूष पांडे की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन शामिल हुए। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन


बिग बी बेटे अभिषेक बच्चन संग पहुंचे
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन दिवंगत एड गुरु पीयूष पांडे के अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे। विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे का मुंबई स्थित शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को निमोनिया के कारण उनका निधन हो गया था। बिग बी और अभिषेक के अलावा मनोज पहवा भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 


 

विज्ञापन



चार दशकों तक दी सेवा
70 वर्षीय पीयूष पांडे ने 1982 में ओगिल्वी एंड माथर इंडिया में एक ट्रेनी अकाउंट एक्जीक्यूटिव के रूप में अपना करियर शुरू किया था। फिर वो रचनात्मक भूमिकाओं में आ गए। चार दशकों से भी ज्यादा समय तक, उन्होंने क्रिएटिव अभियानों से भारतीय विज्ञापन जगत को बदल दिया, जो आज भी लोगों की स्मृति में अंकित हैं। इनमें एशियन पेंट्स का 'हर खुशी में रंग लाए', कैडबरी का 'कुछ खास है' और फेविकोल की प्रतिष्ठित एड शामिल है। 

यह खबर भी पढ़ें: 52 की उम्र में फिर शादी करेंगी मलाइका? अरबाज संग रिश्ते में अभिनेत्री को इस बात का पछतावा; बोलीं- यही कहूंगी..

इन सेलेब्स ने भी जाहिर किया था शोक 
पीयूष पांडे के निधन पर अभिनेता शाहरुख खान, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और टीवी अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने भी शोक जाहिर किया। इला अरुण भी पीयूष के निधन पर काफी दुखी हैं। सभी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दुख साझा किया। साथ ही पीयूष के साथ काम करने के एक्सपीरियंस पर भी बात की।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें