गुरु रंधावा का गाना 'मंजिल' रिलीज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
गाने को लेकर गुरु रंधावा ने क्या कहा?
गुरु रंधावा के नए गाने 'मंजिल' के लिरिक्स गुरजीत गिल ने लिखे हैं। सिंगर ने यह गाना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। गुरु रंधावा ने इस गाने को 'ओनरशिप और चॉइस' यानी अपनी मर्जी और फैसलों के बारे में बताया है।
- सिंगर की टीम की ओर से जारी एक प्रेस नोट में गुरु रंधावा ने कहा, 'यह गाना ओनरशिप के बारे में है- यानी अपनी पसंद, अपने सर्कल और अपनी कहानी पर अपना अधिकार'।
- उन्होंने कहा है, 'पंजाब किसी और की टेबल पर जगह नहीं मांगता, हम अपनी टेबल खुद बनाते हैं'।
- 'यह गाना उन सभी लोगों के लिए है, जिन्होंने जमीन से उठकर अपना रास्ता खुद बनाया है, अपने फैसले खुद लिए हैं और अपनी जिंदगी पूरी तरह से अपनी शर्तों पर जी है'।
क्यों हुआ 'फाइन शिट' पर विवाद?
बीते दिनों गुरु रंधावा का गाना 'फाइन शिट' रिलीज के साथ विवादों में घिर गया और इसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई। यूजर्स ने इसके लिरिक्स, टाइटल और म्यूजिक वीडियो में महिलाओं को दिखाने के तरीके पर सवाल उठाए।
- गुरु रंधावा के नए गाने ‘फाइन शिट’ में ऑफिस का सेटअप है।
- इसमें वे गाना गा रहे हैं और एक लड़की अजीब तरह का डांस कर रही है।
- यह डांस भी यूजर्स को नहीं भाया।
- इस तरह की प्रेजेंटेशन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए।
- कई यूजर्स ने इसके लिरिक्स पर सवाल खड़े किए और उन्हें खराब बताए।
- कुछ दर्शकों ने आलोचना करते हुए इसे 'शर्मनाक' बताया था और साथ ही आरोप लगाया कि इसमें महिला कॉर्पोरेट वर्कर्स को ऐसे तरीके से दिखाया गया है, जो उन्हें गलत लगा।