फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aly Goni: 'उर्दू में लिख कर भेजो, समझ नहीं आया अनपढ़ों को', सीजफायर उल्लंघन पर भड़के जम्मू-कश्मीर के अभिनेता

Mon, 12 May 2025 12:40 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aly Goni on Ceasefire Violation: जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता अली गोनी ने पाकिस्तान की तरफ से किए गए सीजफायर उल्लंघन पर तीखा हमला किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
अली गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले टेलीविजन अभिनेता अली गोनी ने पाकिस्तान की तरफ से हाल ही में किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने अपने परिवार और अपने गृह राज्य के लोगों के लिए गहरी चिंता जाहिर की है। 10 मई को भारत और पाकिस्तान ने आपसी संघर्ष विराम का एलान किया। लेकिन कुछ ही घंटों बाद, जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर सहित गुजरात के कुछ हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन को रोके जाने की खबरें सामने आईं। इसके बाद देश के लोगों में गुस्सा फैल गया।

विज्ञापन

सीजफायर उल्लंघन पर भड़के अभिनेता
संघर्ष विराम के उल्लंघन पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अली ने एक्स पर लिखा 'उर्दू में लिख कर भेजो, अंग्रेजी समझ नहीं आई होगी अनपढ़ आर्मी को.. सीजफायर उल्लंघन।' इस पोस्ट पर ट्रोल्स ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, लेकिन अभिनेता अपनी बात पर अड़े रहे। उन्होंने जवाब दिया 'लोग मुझे गाली देना चाहते हैं। कृपया ऐसा ही करते रहें मुझे इसकी बिल्कुल परवाह नहीं है। मैं अभी भी अपने राज्य अपने परिवार और अपने देश के लिए शांति चाहता हूं। यह मेरी राय है और यह नहीं बदलेगी।'
Shiny Doshi: शाइनी दोशी ने पिता के साथ रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, इस बात के लिए उन्हें कहा था 'वेश्या'

अली गोनी - फोटो : सोशल मीडिया
ऑपरेशन सिंदूर के बाद आई प्रतिक्रिया
उनकी यह पोस्ट भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिए जाने के कुछ ही दिनों बाद आई है। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी लॉन्चपैडों को निशाना बनाया गया था।

हमलों के बाद परेशान हुए अली
इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए जाने से तनाव बढ़ने के बाद अली ने स्वीकार किया कि वह परेशान हो गए। उन्होंने 8 मई को लिखा 'मैं शूटिंग के लिए भारत से बाहर हूं और मेरा परिवार जम्मू में है। मैं यहां बहुत परेशान था... खुदा का शुक्र है कि सभी सुरक्षित हैं। हमारे आईएएफ को धन्यवाद।'
Salman Khan Movie Shelved: सलमान खान की ये नई फिल्म डिब्बा बंद, साजिद नाडियाडवाला की ‘किक 2’ भी हाशिये पर
विज्ञापन

अली ने लिखी भावुक पोस्ट
एक दूसरी भावुक पोस्ट में अली ने अपने परिवार की तस्वीरें साझा कीं और लिखा 'मैं नींद से भरा हुआ और टूटा हुआ हूं भारत से बाहर फंस गया हूं। जम्मू में मेरा परिवार कल रात से हमले को झेल रहा है। मेरा पूरा परिवार बच्चे और माता-पिता ड्रोन और अशांति के आतंक का सामना कर रहे हैं, फिर भी कुछ लोग अपने घरों में आराम से इस युद्ध का महिमामंडन कर रहे हैं। सीमा के पास रहने वालों के लिए यह इतना आसान नहीं है। हमारे आईएएफ और भारतीय सेना को धन्यवाद। सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें