फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan: चुनाव में धुआंधार प्रदर्शन के बाद नरेंद्र मोदी से मिले पवन कल्याण, बेटा और पत्नी भी रहे मौजूद

Fri, 07 Jun 2024 12:50 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद जन सेना पार्टी के नेता पवन कल्याण ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ बीजेपी नेता नरेद्र मोदी से मुलाकात की।
विज्ञापन
एना, पवन कल्याण, नरेंद्र मोदी और अकीरा - फोटो : एक्स @JanaSenaParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में पावर स्टार पवन कल्याण ने चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने पीथापुरम सीट से चुनाव जीता है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद उनके प्रशंसकों द्वारा जमकर बधाई दी जा रही है। वहीं, पवन कल्याण का कई खास लोगों से मिलने-जुलने का सिलसिला भी जारी है।

विज्ञापन


Anusha Dandekar: 'सभी मेरा नाम इस्तेमाल...', पूर्व प्रेमी जेसन शाह के ब्रेकअप के दावों पर अनुषा ने तोड़ी चुप्पी

पत्नी और बेटे के साथ नरेंद्र मोदी से की मुलाकात 
पवन कल्याण ने हाल ही में, नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जो नौ जून को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की शपथ लेने वाले हैं। इस मौके पर अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण के साथ उनकी पत्नी अन्ना लेझनेवा और उनके बेटे अकीरा नंदन भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के दौरान मोदी अकीरा के कंधे को थपथपाते हुए भी दिखाई दिए।
विज्ञापन




Sikandar: 'सिकंदर' बनने के लिए फाइट सीन्स की प्रैक्टिस कर रहे हैं सलमान खान, एआर मुरुगादॉस ने बनाई यह योजना
विज्ञापन


चिरंजीवी से भी मिले थे पवन
पवन कल्याण जन सेना पार्टी के अध्यक्ष हैं। इस चुनाव में उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा थी, जिसने बीजेपी और टीडीपी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव में विपक्ष को धूल चटा दी। चुनाव जीतने के बाद पवन कल्याण अपने भाई चिरंजीवी से भी मिलने गए थे, जहां उन्होंने अपने भाई के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। 

Box Office Collection: एक हफ्ते में 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने की इतने करोड़ की कमाई, जानें 'सावि' का हाल

पवन कल्याण की आने वाली फिल्में
टीडीपी और बीजेपी से गठबंधन के बाद जन सेना पार्टी के हिस्से में 21 विधानसभा और दो लोकसभा सीटें आई थी। पार्टी का प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि सभी सीटों पर चुनाव जीत लिया। पवन कल्याण की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही 'ओजी' में एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ श्रिया रेड्डी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा पवन एक और फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' में भी अभिनय करते दिखाई देंगे। इसमें बॉबी देओल मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार अदा कर रहे हैं।

Emergency: कंगना रणौत जल्द रिलीज करेंगी इमरजेंसी, विस्तार से दिखाएंगी इंदिरा गांधी की हत्या की घटना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें