हाल ही में आदि ईरानी ने 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम' की शूटिंग को याद किया। उन्होंने बताया कि अनिल कपूर ने उन्हें एक सीन में तीन जोरदार तमाचे जड़े थे और इसके बाद भी उन्होंने नहीं मांगी माफी। आइए जानते हैं क्या है वजह?
मेरा चश्मा पलट गया था
अभिनेता आदि ईरानी ने फिल्मी मंत्रा से बात करते हुए 'वेलकम' फिल्म की शूटिंग को याद किया। उन्होंने बताया कि एक सीन में वह चश्मा पहने हुए थे, जिसमें नाना पाटेकर और अनिल कपूर को उन्हें थप्पड़ मारना था। कई रीटेक के कारण उन्होंने आदि को दो-तीन थप्पड़ मारे। इसके साथ ही आदि ईरानी ने बताया कि नाना पाटेकर ने उन्हें सच में एक तमाचा जड़ दिया था, जिससे उनका चश्मा पलट गया था और आंखों में चोट लग गई।
यह खबर भी पढ़ें:
Alanna Panday: एनिवर्सरी पर अलाना ने पति इवोर के लिए लिखा लव नोट, अनन्या बोलीं- रिवर के मम्मी पापा को बधाई
अनिल कपूर ने नहीं मांगी माफी
डायरेक्टर के सीन कट कहने के बाद नाना पाटेकर ने उनसे तुरंत माफी मांगी, लेकिन अनिल कपूर वहां से चले गए। आगे ईरानी ने बताते हुए कहा कि जब उन्होंने इस बारे में अनिल से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वो गलती से हो गया था। इसबात पर आदि ने फिल्मी मंत्रा के अनुसार कहा कि वह जानबूझकर ऐसा करते हैं। शायद वह वास्तविक सीन के लिए ऐसा करते हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Rajat Dalal: रजत दलाल-दिग्विजय राठी ने क्या व्यूज के लिए किया झगड़े का ड्रामा? अभिनेता ने खुद बता दी सच्चाई
एक नजर 'वेलकम' की ओर
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म 'वेलकम' 2007 में रिलीज की गई थी। उस समय इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम किया था और हिट साबित हुई थी। फिल्म में दिवंगत फिरोज खान, अनील कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, परेश रावल, मल्लिका शेरावत जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे।