संग-साथ के छह साल पूरे
अलाना ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कई खूबसूरत तस्वीरों के साथ खूबसूरत कैप्शन लिखा है। अलाना ने लिखा है, 'हमारे संग-साथ के छह साल। और दो साल हमारी शादी के। एक शानदार पति और पिता बनने के लिए शुक्रिया। हम आपको बहुत प्यार करते हैं इवोर। हैप्पी एनिवर्सरी'।
कौन हैं इवोर?
अलाना पांडे, डियाने पांडे और चिक्की पांडे की बेटी हैं। वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। वे बीते वर्ष रिलीज हुई सीरीज 'द ट्राइब' में नजर आईं। वहीं, इवोर मैकक्रे एक अमेरिकी फिल्म डायरेक्टर और फोटोग्राफर हैं। इवोर मैकक्रे पहली बार साल 2019 में एक हैलोवीन पार्टी में अलाना पांडे से मिले थे। नवंबर, 2019 में कपल अपनी पहली डेट पर गए थे।