फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome: जब अनिल कपूर ने आदि ईरानी को मारे तीन जोरदार तमाचे, आंखों में लग गई चोट; फिर भी नहीं मांगी माफी

Mon, 17 Mar 2025 06:07 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Welcome: अभिनेता आदि ईरानी ने 'वेलकम' फिल्म की शूटिंग के दौर को याद किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अनिल कपूर ने उन्हें तीन जोरदार थप्पड़ जड़े थे। इसके बावजूत उन्होंने नहीं मांगी माफी। जानिए क्या है पूरी बात।
विज्ञापन
आदि ईरानी और अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @adi_irani और @anilskapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में आदि ईरानी ने 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम' की शूटिंग को याद किया। उन्होंने बताया कि अनिल कपूर ने उन्हें एक सीन में तीन जोरदार तमाचे जड़े थे और इसके बाद भी उन्होंने नहीं मांगी माफी। आइए जानते हैं क्या है वजह?

विज्ञापन


मेरा चश्मा पलट गया था
अभिनेता आदि ईरानी ने फिल्मी मंत्रा से बात करते हुए 'वेलकम' फिल्म की शूटिंग को याद किया। उन्होंने बताया कि एक सीन में वह चश्मा पहने हुए थे, जिसमें नाना पाटेकर और अनिल कपूर को उन्हें थप्पड़ मारना था। कई रीटेक के कारण उन्होंने आदि को दो-तीन थप्पड़ मारे। इसके साथ ही आदि ईरानी ने बताया कि नाना पाटेकर ने उन्हें सच में एक तमाचा जड़ दिया था, जिससे उनका चश्मा पलट गया था और आंखों में चोट लग गई। 

यह खबर भी पढ़ें: Alanna Panday: एनिवर्सरी पर अलाना ने पति इवोर के लिए लिखा लव नोट, अनन्या बोलीं- रिवर के मम्मी पापा को बधाई
विज्ञापन


अनिल कपूर ने नहीं मांगी माफी
डायरेक्टर के सीन कट कहने के बाद नाना पाटेकर ने उनसे तुरंत माफी मांगी, लेकिन अनिल कपूर वहां से चले गए। आगे ईरानी ने बताते हुए कहा कि जब उन्होंने इस बारे में अनिल से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वो गलती से हो गया था। इसबात पर आदि ने फिल्मी मंत्रा के अनुसार कहा कि वह जानबूझकर ऐसा करते हैं। शायद वह वास्तविक सीन के लिए ऐसा करते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Rajat Dalal: रजत दलाल-दिग्विजय राठी ने क्या व्यूज के लिए किया झगड़े का ड्रामा? अभिनेता ने खुद बता दी सच्चाई

एक नजर 'वेलकम' की ओर
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म 'वेलकम' 2007 में रिलीज की गई थी। उस समय इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम किया था और हिट साबित हुई थी। फिल्म में दिवंगत फिरोज खान, अनील कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, परेश रावल, मल्लिका शेरावत जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें