फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: अभिनय के अलावा गाना भी गा चुकी है ये अभिनेत्रियां, हेमा मालिनी का नाम भी हैं शामिल

Tue, 09 Jul 2024 12:57 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियां हेमा मालिनी, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा अभिनय के अलावा गाने भी गा चुकी हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमा मालिनी, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियां हैं। इनके अभिनय को दर्शक पसंद करते हैं और इन सभी के चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में हैं। हालांकि, इन चारों की पहचान केवल फिल्मों में अभिनय करने तक ही सीमित नहीं है। ये सभी गायकी में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। आइए जानते हैं कि इन्होंने कौन-कौन से गाने गाए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट उड़ता पंजाब फिल्म में इक कुड़ी और हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया में 'मैं तेनु समझावां', 'हाईवे' फिल्म में 'सूहा साहा' और 'सड़क 2' में 'तुम से ही' गाना गा चुकी हैं। आलिया की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही 'जिगरा' में मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

Anant-Radhika Haldi: अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी में पहुंचे मेहमान, नीता और जान्हवी की ड्रेस ने खींचा ध्यान

परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने 'मेरी प्यारी बिंदू' फिल्म में 'माना कि हम यार नहीं' गाना गाया था। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना की जोड़ी देखने को मिली थी। इसके अलावा उन्होंने 'केसरी' फिल्म में 'तेरी मिट्टी' को भी गाया था। परिणीति पिछली बार 'चमकीला' फिल्म में नजर आई थी।

Tauqeer Nasir: 'शाहरुख खान ने 'कभी अलविदा ना कहना' में की मेरी भूमिका की नकल', PAK कलाकार तौकीर नासिर का दावा

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अंग्रेजी गाना 'इन माय सिटी' और 'टॉक्सिक' गाकर सनसनी मचा दी थी। इसके अलावा उन्होंने 'कान्ट मेक यू लव मी', 'इरेज' और 'मेल्ट डाउन' भी गाया है। 'दिल धड़कने दो' फिल्म के टाइटल ट्रैक में भी उनकी आवाज सुनने को मिली थी।  

Pranysqa Mishra: भारतीय मूल की प्रनिस्का मिश्रा ने ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ में मचाई धूम, जज बोली- उम्मीद नहीं थी
विज्ञापन

हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम @dreamgirlhemamalini
हेमा मालिनी

ड्रीम गर्ल के नाम से जाने जानी वाली अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी भी फिल्म में गाना गा चुकी हैं। दिग्गज अभिनेत्री ने किशोर कुमार के साथ 'पीने वालों को पीने का बहाना' गाना गाया था। यह गाना 'हाथ की सफाई' फिल्म में था।

Salman Khan: सलमान खान के आवास पर फायरिंग केस में एक्शन में मुंबई पुलिस, नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें