फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actresses Dancer: बेहद अच्छी डांसर हैं ये खूबसूरत अभिनेत्रियां, जान्हवी और सामंथा का नाम भी शामिल

Fri, 18 Oct 2024 04:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड और साउथ की कई अभिनेत्रियां अपने अभिनय से सभी का दिल जीतती आई हैं, तो वहीं कुछ अभिनेत्रियां अभिनय के साथ डांस में भी माहिर हैं। इस सूची में जान्हवी कपूर, सामंथा रुथ प्रभु और नोरा फतेही जैसी अभिनेत्रियों का नाम शुमार है।
विज्ञापन
1 of 5
अच्छी डांसर हैं ये अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड और साउथ की कई अभिनेत्रियां अपने अभिनय से सभी का दिल जीतती आई हैं, तो वहीं कुछ अभिनेत्रियां अभिनय के साथ डांस में भी माहिर हैं। इस सूची में जान्हवी कपूर, सामंथा रुथ प्रभु और नोरा फतेही जैसी अभिनेत्रियों का नाम शुमार है।
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म देवरा पार्ट 1 में जान्हवी ने बेहतरीन अभिनय के साथ अपने शानदार डांस से भी दर्शकों का दिल जीता। फिल्म के कई गाने सुपरहिट हुए। फिल्म देवरा पार्ट 1 जान्हवी की पहली साउथ फिल्म रही। इस फिल्म के अलावा भी जान्हवी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने डांस का हुनर दिखाया है।
विज्ञापन

3 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
अब बात करते हैं वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी की अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की। सामंथा साउथ की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं। सामंथा ने वैसे तो कई फिल्मों में अभिनय के साथ डांस का जलवा बिखेरा है। फिल्म पुष्पा में ऊ अंटावा.. गाने में सामंथा के हॉट लुक्स के साथ जबर्दस्त डांस मूव्स ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था 

4 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम@jacquelienefernandez
अब बात करते हैं बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की। जैकलीन ने कई फिल्मों में अपने डांस से सभी का दिल जीता है। हाल ही में जैकलीन का गाना स्टॉर्म राइडर रिलीज हुआ था, जिसमें जैकलीन के हॉट डांस मूव्स ने सभी दर्शकों का दिल फिर से एक बार जीत लिया। 
SRK: अभिनय को लेकर शाहरुख खान ने कह दी इतनी बड़ी बात, जिसे सुनकर कोई भी हो जाएगा हैरान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
अब बात करते हैं नोरा फतेही की। नोरा अपने अभिनय से ज्यादा अपने डांस के लिए ज्यादा प्रसिद्ध हैं। हाल ही में नोरा का गाना नोरा रिलीज हुआ था, जिसमें उनके डांस की जमकर तारीफ हुई थी। नोरा अक्सर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं, जो उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आते हैं।
Amitabh Bachchan: जब अमिताभ बच्चन-श्वेता ने अभिषेक-ऐश्वर्या को लेकर किए थे कई खुलासे, क्या बातें नहीं पसंद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें