फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zarina Wahab: जरीना वहाब ने पति आदित्य पंचोली का किया बचाव, कहा- सिर्फ उनकी गलती नहीं

Tue, 20 May 2025 12:27 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zarina Wahab on Aditya Pancholi: जरीना वहाब ने अपने पति आदित्य पंचोली के साथ रिश्ते पर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि तमाम अफवाहों के बावजूद उन्होंने उन्हें कभी छोड़ने के बारे में नहीं सोचा।
विज्ञापन
सूरज पंचोली, जरीना वहाब, आदित्य पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जरीना वहाब हमेशा से ही अभिनेता आदित्य पंचोली के साथ अपनी शादी के बारे में बात करती रही हैं। एक फिल्म के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके 15 दिन बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। नयनदीप रक्षित के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में जरीना ने अपने रोमांस को याद किया अपनी शादी के बारे में बताया। 

विज्ञापन

इस तरह हुई थी जरीना की शादी
जरीन ने बताया कि 'हमने एक-दूसरे से मिलने के 15-20 दिनों के भीतर ही शादी कर ली। हम एक फिल्म पर काम कर रहे थे। यही वह समय था जब मेरी मुलाकात उनसे हुई। उन्हें एक सीन शूट करना था, जिसमें उन्हें रोना था। वह रोने लगे। उनके रोने की वजह से हमें उस दिन शूटिंग भी रोकनी पड़ी। हम एक ही कार में बैठे थे। जब मैंने उनका हाथ पकड़ा और उनसे कहा 'मत रो', तो उन्होंने मेरा हाथ और जोर से पकड़ लिया। इसके बाद 15 दिनों के भीतर हमने शादी कर ली। हमारी शादी को 38 साल हो गए हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: Rajkummar Rao: राजकुमार राव को जान्हवी कपूर की यह चीज है पसंद, बयान में किया खुलासा

आदित्य पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य पंचोली के साथ कई लोगों का जुड़ा नाम
पिछले कुछ सालों में आदित्य पंचोली का नाम कंगना रनौत और पूजा बेदी के साथ जुड़ चुका है। इन सब पर जरीना ने खामोशी बनाए रखी। पति के रिश्तों के बारे में अक्सर होने वाली गपशप पर जरीना ने कहा 'लोगों को लगता है कि मैं बहुत तनाव में रहती हूं। वे बस यह मान लेते हैं कि आदित्य इस और उस लड़की को डेट कर रहा है, इसलिए वह दुखी होगी।'
विज्ञापन

छोड़ने के बारे में नहीं सोचा
जरीना का का मानना है कि हमेशा पुरुष को ही जिम्मेदार ठहराना और महिलाओं को बख्श देना गलत है। जब उनसे पूछा गया कि क्या आदित्य के बारे में चल रही अफवाहों ने उन्हें कभी प्रभावित किया? इस पर उन्होंने कहा 'जब मैं अफेयर की अफवाहें पढ़ती थी तो मुझे थोड़ा बुरा लगता था, लेकिन फिर मैं उन पर हंसती भी थी। मुझे परवाह नहीं है कि वह बाहर क्या करते हैं, लेकिन जब वह घर में आते हैं, तो वह एक बेहतरीन पिता और पति होते हैं। और यही मेरे लिए मायने रखता है। मैंने कभी उन्हें छोड़ने के बारे में नहीं सोचा। 
जरीना और आदित्य ने 1986 में शादी की थी। वे अभिनेता सूरज पंचोली और बेटी सना पंचोली के माता-पिता हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें