साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति को एक्टिंग का स्कूल कहा जाता है। उनकी फिल्मों का इंतजार फैंस बड़ी ही बेसब्री से करते हैं। हाल ही में विजय सेतुपति की एक नई फिल्म की घोषणा की गई है। हालांकि, फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। इसकी घोषणा के बाद से ही फैंस फिल्म से जुड़े और डिटेल जानने का प्रयास कर रहे हैं। अब विजय सेतुपति की इस पैन इंडिया फिल्म में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तब्बू का भी नाम जुड़ गया है।
तब्बू का हुआ फिल्म में स्वागत
विजय सेतुपति की इस अनाम पैन इंडिया फिल्म में तब्बू का मेकर्स ने स्वागत किया है। तब्बू के फिल्म से जुड़ने की जानकारी फिल्म के मेकर्स की ओर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी गई है। मेकर्स द्वारा एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें फिल्म के मेकर्स के साथ तब्बू बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मेकर्स की ओर से लिखा गया, “वह शानदार हैं। वह धमाकेदार हैं। वह तब्बू हैं। भारतीय सिनेमा की स्टार तब्बू का स्वागत करते हैं। फिल्म में उनका किरदार उनकी ही तरह डायनामिक होगा।”
यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: 'गजनी' से लेकर 'सिकंदर' तक, इन फिल्मों में मरने के बाद हीरो की प्रेरणा बनीं उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी
पुरी जगन्नाथ कर रहे फिल्म का निर्देशन
उगादी पर घोषित हुई विजय सेतुपति की इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं। वहीं फिल्म का निर्माण भी पुरी जगन्नाथ के प्रोडक्शन हाउस पुरी कनेक्ट्स के अंतर्गत किया जा रहा है। फिल्म की कहानी काफी रोचक और अलग बताई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में विजय सेतुपति बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। जिसमें वो अभी तक नहीं दिखाई पड़े हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: नीरज घेवन की फिल्म ‘होम बाउंड’ का अन सर्टेन रिगार्ड में सेलेक्शन, यहां पढ़ें फुल सेलेक्शन लिस्ट
कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म के जून तक फ्लोर पर आने की संभावना है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।