नीरज घेवन की फिल्म 'होम बाउंड' का हुआ चयन
इस बार कान फिल्म महोत्सव में नीरज घेवन की फिल्म 'होम बाउंड' का अन सर्टेन रिगार्ड में सेलेक्शन हुआ है। नीरज घेवन भारतीय फिल्म निर्देशक और लेखक हैं। उन्हें उनके काम के लिए कई नेशनल और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं। उन्हें सबसे ज्यादा 'मसान' फिल्म के लिए जाना जाता है। इस फिल्म से विक्की कौशल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
Sunny Deol: फवाद खान के बॉलीवुड में वापसी पर सनी देओल ने रखी राय, बोले- राजनीति की तरफ नहीं जाउंगा
प्रदर्शित हुईं 2,909 फिल्में
प्रतिनिधि जनरल थिएरी फ्रेमॉक्स ने कहा कि महोत्सव में इस साल की चयन प्रक्रिया के दौरान 2,909 फीचर फिल्में प्रदर्शित की गईं, जो अब तक का एक रिकार्ड है। पिछले साल कान ने दुनिया के नंबर एक फिल्म समारोह के रूप में अपनी स्थिति दर्ज कराई। कान 2024 में चयनित फिल्मों में से कुल 31 को ऑस्कर नामांकन मिले। इनमें से नौ ने जीत हासिल की। इस फिल्म में सीन बेकर की 'एनोरा' सबसे आगे रही। जिसने क्रोइसेट पर अपनी सफलता के साथ 5 अकादमी पुरस्कार जीते। इसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मिकी मैडिसन), सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा और सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन पुरस्कार शामिल है।
Bhool Chuk Maaf: जारी हुआ 'भूल चूक माफ' का ट्रेलर, वामिका के साथ शादी की गुत्थी सुलझाते नजर आए राजकुमार