अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने सिनेमा की दुनिया में वेतन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री में हो रही इस तरह की असमानता पर सवाल उठाए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।
फिल्म इंडस्ट्री में वेतन को लेकर कही ये बात
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में फूडफार्मर से एक इंटरव्यू के दौरान सिनेमा उद्योग के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वो कई फिल्मों कर चुकी हैं, जिसमें उन्हें उसी समान किरदार के लिए अलग-अलग वेतन दिए गए। यह चीज उनके समझ से परे है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कुछ बड़ी फिल्मों होती है, जिसमें फिल्म के नायक ही सबकुछ होते हैं क्योंकि वही दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने का काम करते हैं। अभिनेत्री ने कहा कि वह इसे समझती हैं, लेकिन ऐसी भी फिल्में हैं जिसमें अभिनेत्रियों ने समान तरीके के किरदार किए फिर भी उनमें डिमांड में काफी अंतर रहा।
यह खबर भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: फैंस के लिए शाहरुख खान के बंगले में रात बिताने का मौका, रहने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये
गलतियों का ना दोहराने की बात कही
आगे बातचीत में अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें भी इंडस्ट्री में 15 साल का अनुभव हो चुका है। उन्होंने कहा कि वह अब अपने करियर में चाह रही हैं कि उन गलतियों को ना दोहराएं, जो उन्हें पहले से दिख रही हैं। आगे बातचीत में उन्होंने कहा कि वह अपनी परिस्थिति को तो नहीं बदल सकती हैं, लेकिन अपने भविष्य के बारे में कुछ कर सकती हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
HIT 3 Trailer: अब की बार अर्जुन सरकार, एक्शन से भरपूर 'हिट 3' का ट्रेलर रिलीज, गुंडो की पिटाई करते दिखे नानी
सामंथा रुथ प्रभु का वर्कफ्रंट
सामंथा के वर्क फ्रंट की तो अभिनेत्री आखिरी बार वरुण धवन के साथ अमेजन प्राइम की सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में नजर आईं थीं। अब अभिनेत्री बतौर फिल्म निर्माता के रूप में भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं, फिल्म का नाम है ‘शुभम’।