फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद फिर से प्यार की खोज में नताशा, बोलीं- लोग उम्र के साथ नहीं..

Tue, 25 Mar 2025 01:54 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Natasa Stankovic: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने पिछले साल तलाक ले लिया था। अब नताशा ने दोबारा प्यार करने को लेकर बात की है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ नहीं हैं। जानिए प्यार को लेकर नताशा के विचार।
विज्ञापन
नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम- @natasastankovic__
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में नताशा स्टेनकोविक ने फिर से प्यार करने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। हार्दिक से अलग होने के बाद, अब अभिनेत्री ने कहा कि वह भविष्य में आने वाले पलों को स्वीकार करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने उम्र और अनुभवों का भी हवाला दिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर। 

विज्ञापन


क्या कहा नताशा स्टेनकोविक ने?
नताशा स्टेनकोविक ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए साक्षात्कार में कहा कि वह आने वाले सालों में नए अनुभवों, अवसरों और शायद प्यार पाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि वह प्यार के खिलाफ नहीं हैं। वह जीवन में आने वाले अवसरों को स्वीकार करना चाहती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि सही समय आने पर सही संबंध स्वाभाविक रूप से बनते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह विश्वास और सही सोच वाले रिश्तों को महत्व देती हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Big Boss: बिग बॉस कन्नड़ फेम विनय गौड़ा और रजत किशन को राहत, हथियार दिखाने के आरोप में नहीं होंगे गिरफ्तार
विज्ञापन


आप अपने अनुभवों से मैच्योर होते हैं
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि पिछला साल उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि उनके पास पिछले रिश्ते को लेकर कई अच्छे और बुरे अनुभव हैं। साथ ही नताशा ने कहा कि आप उम्र से नहीं, बल्कि अनुभवों से मैच्योर होते हैं। काफी दिनों प्रोफेशन लॉइफ से दूरी के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा पांच साल से इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद वापसी आसान नहीं होती है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह मेहनत से जल्द ही नया करियर अपनाएंगी। 

यह खबर भी पढ़ें: Chhorri Teaser 2: ‘छोरी 2’ के टीजर में नजर आया खौफनाक मंजर, फिल्म में नुसरत भरुचा संग सोहा अली खान की एंट्री

एक नजर नताशा स्टेनकोविक की ओर 
नताशा स्टेनकोविक के बारे में बात करें तो वह भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से मई, 2020 में शादी के बंधन में बंधी थी। इसके बाद जुलाई, 2020 में दंपति को एक बेटा हुआ, जिसका नाम अगस्त्य है। चार साल के रिश्ते के बाद दोनों आपसी सहमति से 2024 में अलग हो गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें