फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandira Bedi: पति की डेथ एनिवर्सरी क्यों नहीं मनातीं मंदिरा बेदी? भावुक होकर एक्ट्रेस ने बताई वजह

Mon, 12 May 2025 05:28 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mandira Bedi: साल 2021 में पति राज कौशल के निधन के बाद अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने कैसे खुद को और अपने बच्चों को इस मुश्किल दौर से बाहर निकाला, इस पर उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बात की है। 
 
विज्ञापन
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम @mandirabedi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने साल 2021 में अपने पति राज कौशल को हार्ट अटैक के चलते खो दिया। एक्ट्रेस आज भी इस गम से उभर नहीं पाई हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि आखिर क्यों वो अपने पति की डेथ एनिवर्सिरी को नहीं मनाती हैं। 

विज्ञापन

पति को याद कर भावुक हुईं मंदिरा
यूट्यूब चैनल ‘द फुल सर्कल’ के साथ बातचीत में मंदिरा ने बताया कि पति के जाने के बाद पहले साल का हर त्योहार उनके बिना कितना अधूरा सा था। मंदिरा ने कहा, ‘जन्मदिन से लेकर दिवाली तक, राज के बिना मनाना एक बड़ी चुनौती है। वह यादें जब मैं अकेले कमरे में बैठकर घंटों रोती थीं, अब भी मुझे झकझोर देती हैं।


यह खबर भी पढ़ें: Amit Sial: क्यों चाहिए फवाद खान? भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच अमित सियाल का बड़ा बयान- हमें उनकी जरूरत नहीं

विज्ञापन

पति की पुण्यतिथि नहीं मनातीं मंदिरा 
मंदिरा ने इंटरव्यू में बताया कि पति की पहली पुण्यतिथि पर उन्होंने सारी रस्में निभाईं। हालांकि उसके बाद वो कभी पुण्यतिथि पर कुछ नहीं करतीं। इसके बजाय वो राज के जन्मदिन को खास तरीके से मनाती हैं। मंदिरा ने कहा, ‘उस मनहूस दिन को क्यों याद करना और मनाना जिससे इतनी कड़वी याद जुड़ी हो। हम क्यों उस दिन को याद करें जो हमें सिर्फ दर्द देता है?’


यह खबर भी पढ़ें: Viral Videos: 'पाकिस्तानी हारे तो पलट के फिर..', भारत-पाक संघर्ष के बीच वायरल इन फिल्मों के सीन; यहां देखें


बच्चों को मंदिरा ने दुख से निकाला 
बातचीत में मंदिरा ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने बेटे वीर को हमेशा अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करने की आजादी दी। उन्होंने कभी भी उसे रोने से नहीं रोका। वहीं बेटी तारा के बारे में उन्होंने बताया, ‘वह उस वक्त केवल 8-9 महीने की थी, इसलिए राज को वह ज्यादा नहीं जान पाई’। मंदिरा बेदी ने साल 1999 में निर्देशक राज कौशल से शादी की थी। शादी के करीब 12 साल बाद, 2011 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद, 2020 में उन्होंने एक बेटी को गोद लिया, जिसका नाम तारा रखा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें