अनुष्का को अपने साथ ले जाना चाहते थे विराट
क्रिकेटर रवी शास्त्री ने फॉक्स क्रिकेट को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जब भारतीय टीम 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही थी, उस वक्त विराट अनुष्का को डेट कर रहे थे। रवि ने आगे बताया 'विराट कोहली ने हमसे गुजारिश की कि दौरे पर उनके साथ अनुष्का को जाने की इजाजत दी जाए। उस वक्त बीसीसीआई का नियम था कि क्रिकेटर्स के साथ सिर्फ उनकी पत्नियां जा सकती थीं, गर्लफ्रेंड नहीं।' इसके बाद शास्त्री ने लोगों से बात की और विराट को आश्वासन दिया कि अनुष्का उनके साथ जा सकती हैं।
Nurses Day: हेमा मालिनी से लेकर ऐश्वर्या तक ये अभिनेत्रियां निभा चुकी हैं नर्स का किरदार, संघर्ष भरी है कहानी
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
मैदान पर जैसे हैं वैसे नहीं विराट
अनुष्का शर्मा ने एक बार कहा था कि विराट कोहली जैसे मैदन पर हैं वैसे असल जिंदगी में नहीं हैं। अनुष्का ने फिल्मफेयर से बात करते हुए कहा था कि 'मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी की। मैंने अपने सबसे भेरोसेमंद व्यक्ति से शादी की। मैंने ऐसे व्यक्ति से शादी की है, जिससे मैं बहुत प्यार करती हूं। वह एक अच्छे इंसान हैं। जब हम साथ होते हैं, तो दुनिया का अस्तित्व नहीं रहता है। वह भले ही क्रिकेट के ग्राउंड पर बहुत ही आक्रामक दिखते हों लेकिन असल जिंदगी में वह बहुत ही शांत हैं।'
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विराट और अनुष्का का रिश्ता
आपको बता दें साल 2013 में विराट और अनुष्का एक एड शूट के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं। 11 दिसंबर 2017 को दोनों ने शादी कर ली। 11 जनवरी 2021 को दोनों ने एक बच्ची का स्वागत किया। इसका नाम वामिका रखा। 15 फरवरी को दोनों ने एक बेटे आकाय का स्वागत किया।
विराट कोहली ने किया संन्यास का ऐलान
12 मई को सोमवार सुबह विराट कोहली ने बताया कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। विराट ने सोशल मीडिया पर लिखा "टेस्ट क्रिकेट खेलने की मेरी यात्रा को 14 साल हो चुके हैं। सच कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे इतनी गहराई तक ले जाएगा। इसने मुझे परखा, मुझे तराशा और मुझे ऐसे सबक सिखाए, जो मैं जीवनभर साथ रखूंगा। अब जब मैं इस फॉर्मेट से विदा ले रहा हूं, तो यह फैसला लेना आसान नहीं है। मैंने इसे अपना सब कुछ दिया और इस खेल ने बदले में मुझे उससे कहीं ज्यादा दिया, जितनी मैंने उम्मीद की थी।"