हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच में एक-एक करके खुलासे हो रहे हैं। जांच में अभिनेता की मृत्यु ह्रदय रोग से होने की जानकारी मिली। वहीं, उनकी पत्नी की मौत एक हफ्ते पहले हो गई थी। आइए जानते हैं पूरी जांच रिपोर्ट के बारे में, जिसने कई आशंकाओं से परदा हटाने का काम किया है।
अल्जाइमर रोग से पीड़ित थे अभिनेता
मुख्य चिकित्सक परिक्षक डॉ. हीथर जेरेल ने एक न्यूज कान्फ्रेंस में बताया कि ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी। आगे उन्होंने कहा कि 95 वर्षीय अभिनेता अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे। जीन हैकमैन ह्रदय रोग से भी ग्रसित थे, इसलिए डॉ. हीथर का कहना है कि उनकी मौत का कारण ह्रदय रोग ही हो सकता है।
यह खबर भी पढ़ें:
Box Office Report: 500 करोड़ का आंकड़ा छूने से ‘छावा’ बस इतनी दूर, ‘क्रेजी’ को बजट निकालने में भी मुश्किल
बेट्सी ने एक हफ्ते पहले छोड़ दिया था हैकमैन का साथ
जांच अधिकारियों के मुताबिक अभिनेता की पत्नी बेट्सी अराकावा को 11 फरवरी के दिन आखिरी बार कहीं जाते देखा गया था। बेट्सी की मौत का कारण हंता वायरस थी। डॉ. जेरेल ने इन दोनों की मौत की सही तारीख ना पता लगने की बात कही है, लेकिन दोनों की मौत एक सप्ताह के अंतराल में होने की पुष्टि की।
यह खबर भी पढ़ें:
Shahid Farzi: शाहिद कपूर की फर्जी में विजय सेतुपति नहीं थे पहली पसंद? पहले सीरीज की जगह बनाई जा रही थी फिल्म
दंपत्ति का कुत्ता भी मिला था मृत
दंपत्ति की मौत के दौरान उनका एक कुत्ता भी मृत पाया गया था। हालांकि, दंपत्ति के तीन कुत्ते थे, जिसमें एक कुत्ता बाथरूम के पास एक टोकरी में मृत पाया गया था, बल्कि दो कुत्ते बच गए थे। हालांकि, अभी तक कुत्ते की मौत का कारण नहीं पता चला पाया है। अभी इसकी जांच चल रही है।
क्या है पूरी घटना?
ऑस्कर विजेता मशहूर अभिनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी बीते 26 फरवरी को अपने न्यू मैक्सिको स्थित घर में मृत पाए गए थे। सांता फे. पुलिस ने द सन को यह बताते हुए जीन हैकमैन व उनकी पत्नी के निधन की पुष्टि की थी। इन दोनों के अलावा अभिनेता का कुत्ता भी घटनास्थल पर मृत पाया गया था।