फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elli AvrRam: अभिनेत्री पर टूटा दुखों का पहाड़, दादी का हुआ निधन; भावुक पोस्ट के जरिए किया याद

Wed, 03 Sep 2025 07:57 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Elli AvrRam Grandmother Dies: अभिनेत्री एली अवराम की दादी का निधन हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर को साझा किया है।
विज्ञापन
एली अवराम - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा एली अवराम इन दिनों गहरे सदमे से गुजर रही हैं। उनकी दादी का 31 अगस्त को निधन हो गया। निजी जीवन में हमेशा मुस्कुराती नजर आने वाली एली के लिए यह पल दुख से भरा है। मुश्किल की इस घड़ी में एली ने सोशल मीडिया पर दादी संग बिताए खास पलों को लोगों के सामने रखा और साथ ही उनके लिए पोस्ट भी किया। 
विज्ञापन


दादी संग बिताए पल बने अनमोल यादें
एली अवराम ने अपनी पोस्ट में दादी के साथ बिताए सुनहरे लम्हों को याद किया। कभी किचन में हंसी-मजाक, तो कभी डांस करते हुए उनके वीडियो यह बताते हैं कि दोनों का रिश्ता कितना प्यारा और गहरा था। एली ने कहा कि दादी के साथ बड़े होना उनके लिए आशीर्वाद रहा। बचपन में मिले ये पल अब उनकी सबसे बड़ी ताकत और यादगार बन गए हैं।




डिमेंशिया से थीं पीड़ित
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनकी दादी को उम्र के साथ डिमेंशिया हो गया था। इसके बावजूद वो हमेशा खुशमिजाज रहीं और जिंदगी को खुलकर जिया। एली ने अपने पोस्ट में दादी को याद किया है और साथ ही प्रार्थना की है कि वो जहां भी रहें खुश हों।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Vivek Oberoi: सुपरस्टार बनने ही वाले थे विवेक ओबेरॉय, एक गलती से बर्बाद हो गया करियर

सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट
एली अवराम ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो दादी के साथ डांस करती, उन्हें प्यार से गले लगाती या किस करती दिख रही हैं। इन वीडियोज को देखकर साफ झलकता है कि दादी उनकी सबसे अच्छी साथी थीं। अब जब वे नहीं रहीं, तो यह खालीपन हमेशा एली को खलेगा।
विज्ञापन


एली के पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स
एली की पोस्ट के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही फैंस ने भी अभिनेत्री के पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें