स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'अपने जन्मदिन के जश्न की शुरुआत कर दी है। स्वर्ण मंदिर गई। मैं यहां दूसरी बार मत्था टेकने आई हूं'।
ट्रेडिशनल लुक में लगीं खूबसूरत
उर्फी जावेद ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ग्रीन और पिंक कलर का सूट पहना है। स्वर्ण मंदिर परिसर में वे हाथ जोड़कर तस्वीरें क्लिक कराती नजर आ रही हैं।
फैंस ने दी बधाई
तस्वीरों में उर्फी के साथ एक शख्स भी नजर आ रहा है। उर्फी जावेद ने अपनी इस यात्रा के दौरान पंजाबी खाने का जायका लिया। वे पंजाब के लस्सी और कुलचा का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। उर्फी के इस पोस्ट पर नेटिजंस उन्हें जन्मदिन की अग्रिम बधाई दे रहे हैं।