आसिफ ने लव को क्यों टोका?
नकुल धुल के हाथापाई मामले को लेकर पूरा घर बंटा हुआ था। इस बीच लव गिल ने जाकर नकुल से बात की। यह देख बाकी घर वालों को अजीब लगा। काजी ने आसिफ और गुल्लू के सामने कहा, 'लव ऐसा क्यों कर रही है। मेरी समझ के बाहर है'। आसिफ खान ने लव को टोका। इस पर लव ने कहा, 'मैं बोल रही हूं कि मैंने कोई फालतू बात नहीं की'। आसिफ कहते हैं, 'अरे कुछ भी बात करी, पर ऐसे साथ में नहीं बैठना चाहिए लव तुम्हें। यह गलत बात है'।
'चापलूस' कहे जाने पर भड़कीं लव गिल
आसिफ के टोकने पर लव नाराज हो गईं कि आसिफ उन्हें क्यों निर्देश दे रहे हैं! इस पर आसिफ कहते हैं, 'चिल्लाकर बात मत कर। आसिफ और लव एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे। आसिफ इस दौरान लव पर बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने लव गिल को नकुल की 'चापलूस' और 'गंवार' तक कह दिया।
यंग डीएसए ने क्या कहा?
इतना ही नहीं, लव गिल, स्काउट और यंग डीएसए के बीच भी दोस्ती के समीकरण बदले हुए देखे गए। एक प्रोमो सामने आया है। इसमें तीनों को बहस करते देखा गया है। यंग ने स्काउट से कहा, 'मेरे को तो लगता है भाई कि वो (लव) गलत है'। इस पर लव कहती हैं, 'मुझे लगा तो मैं जाकर बात करूंगी, मैं 14 लोगों की क्यों सुनूं'?
इस पर यंग कहते हैं, 'हम लोग तुम्हारी सेफ्टी का सोच रहे हैं ना बाबा। 14 लोगों को नहीं, लेकिन हमको तो लेना-देना है।'
लव के पक्ष में बोले स्काउट
यंग ने स्काउट को बताया, 'आसिफ भाई ने इसको बोला कि लव ये गलत है'। इस पर स्काउट अनजान बन गए और पूछा, 'कब बोला'? यंग ने कहा, 'तुझे सुनना नहीं आता है क्या स्काउट'। इसके बाद स्काउट ने लव गिल की तरफदारी की और बोले, 'यह इतना बड़ा मुद्दा है भी नहीं'। बाद में लव गिल ने साफ-साफ कह दिया कि मुझे कोई नहीं बताएगा कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं'। नकुल के झगड़े के बाद घर वालों की राय बंटी हुई है।