फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में करूर भगदड़ पीड़ितों से मिले विजय, भावुक होकर मांगी माफी; जानिए क्या बोले एक्टर

Mon, 27 Oct 2025 07:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actor Vijay Meets Karur Victims:  करूर भगदड़ पीड़ितों के परिवार वालों से मुलाकात के दौरान विजय ने बताया कि वह करूर क्यों नहीं जा सके और उनसे मिलने में इतनी देरी क्यों हुई?
विज्ञापन
विजय - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता-राजनेता विजय ने सोमवार को महाबलीपुरम में करूर भगदड़ के पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने इस दुखद घटना के लिए उनसे माफी मांगी। करूर भगदड़ में 41 लोग मारे गए थे और 60 से ज्यादा घायल हुए थे। यह बैठक भगदड़ के एक महीने बाद हुई।
विज्ञापन


बंद कमरे में हुई मीटिंग
तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के सूत्र के मुताबिक करूर से कुल 37 परिवारों को बैठक स्थल पर लाया गया था। इन लोगों से विजय ने एक रिसॉर्ट में मुलाकात की जहां पार्टी ने लगभग 50 कमरे बुक किए थे।
बैठक एक बंद कमरे में हुई। अभिनेता ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और दोपहर के भोजन का भी आयोजन किया गया।

अभिनेता ने किए वादे
खबरों के मुताबिक विजय ने पीड़ित परिवारों को शिक्षा, स्वरोजगार और आवास के अलावा आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।
परिवारों से मुलाकात के दौरान, विजय ने उन्हें महाबलीपुरम लाने के लिए उनसे माफी मांगी और कहा कि वह करूर नहीं जा सके क्योंकि उन्हें अधिकारियों से अनुमति नहीं मिल पाई। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही करूर में उनसे जरूर मिलेंगे।

यह खबर भी पढ़े: एआई के जरिए चिरंजीवी का बनाया गया अश्लील डीप फेक वीडियो, शिकायत के बाद पुलिस ने उठाया बड़ा कदम
 

विजय - फोटो : एक्स
परिवार की करेंगे देखभाल
पार्टी सूत्र के अनुसार, तीन घंटे से ज्यादा चली इस व्यक्तिगत मुलाकात के दौरान विजय ने कहा कि वह उनके परिजनों के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकते, लेकिन वह प्रभावित परिवारों की देखभाल ऐसे करेंगे जैसे वे उनके अपने हों।
बताया जाता है कि इससे पहले, पीड़ितों के परिवारों को पांच बसों में लाया गया था और बाद में उन्हें यहां से लगभग 400 किलोमीटर दूर करूर वापस ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

विजय ने मुआवजे का किया था एलान
27 सितंबर को टीवीके की बैठक में हुई भगदड़ में 41 लोगों की जान चली गई थी और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। विजय ने घटना के एक दिन बाद प्रत्येक पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की थी।
इस बीच, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भगदड़ की जांच अपने हाथ में ले ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें