फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की कार का एक्सीडेंट, हादसे के बाद यूं पहुंचे घर; जानें कैसा है एक्टर का हाल

Mon, 06 Oct 2025 08:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Deverakonda accident: अभिनेता विजय देवरकोंडा को लेकर चौंकाने वाली खबर आई है। आज सोमवार को एक्टर जोगुलांबा गदवाल जिले के उंडावल्ली में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानिए कैसी है उनकी हालत?
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों रश्मिका मंदाना के साथ अपनी सगाई और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्हें लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आज सोमवार को टॉलीवुड एक्टर विजय सड़क हादसे का शिकार हुए। हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग यानी एनएच-44 पर हादसा हुआ, जहां विजय की कार को बाईं ओर से एक अन्य कार ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसी है विजय की हालत?
इस हादसे के बाद विजय की कार के बाएं हिस्से को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि इस सड़क हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद विजय देवरकोंडा ने अपने दोस्त की मदद ली। वो एक अन्य कार में सवार होकर हैदराबाद की ओर निकल गए।
 

कार को पहुंचा है नुकसान
पुलिस के मुताबिक, 'अभिनेता विजय देवरकोंडा आज दोपहर करीब तीन बजे पुट्टपर्थी से हैदराबाद कार से जा रहे थे, तभी आगे चल रही बोलेरो गाड़ी अचानक दाहिनी ओर मुड़ गई। बोलेरो का दायां हिस्सा विजय की कार के बाएं हिस्से से टकराया। बहरहाल, इस पूरे सड़क हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। विजय की कार में उनके अलावा दो अन्य लोग सवार थे। वह तुरंत दूसरी गाड़ी में बैठ गए। विजय की टीम ने बीमा के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है'।

Vijay Deverakonda: रश्मिका से सगाई की खबर के बीच विजय की रिंग ने बढ़ाई फैंस में हलचल, एक्टर का वीडियो वायरल

रश्मिका के साथ हुई सगाई
अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कथित तौर पर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ उनकी सगाई हो गई है। दोनों अगले साल फरवरी में शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें