फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान को अक्सर अपने रसोइये दिलीप के साथ मिलकर व्लॉग बनाते देखा जाता है। व्लॉग में वो कई सेलेब्स के घर जाती हैं या वो उनके घर में आते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें करते है। अब फराह अपने कुक के साथ सोशल मीडिया पर चर्चित ओरी से मिलने उनके घर पहुंची। इस दौरान कुक दिलीप के साथ अजीब वाकया हुआ। इतना ही नहीं ओरी ने अपने घर के बारे को लेकर कई खुलासे भी किए। आइए जानते हैं पूरी खबर।
जब गार्डों ने फराह के कुक दिलीप को रोका
हाल ही फराह खान ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी के घर पहुंचीं। वो भी अपने कुक दिलीप के साथ। आगे देखा जाता है कि ओरी के गार्डों ने उनके कुक को रोक लिया। फराह ने पूछा कि क्या ओरी घर पर है। गार्ड ने जवाब दिया, "हां।" जब फराह ने पूछा कि क्या वे उनसे मिल सकते हैं, तो गार्ड ने दिलीप की ओर इशारा करते हुए कहा, "उससे नहीं।" चौंककर फराह ने पूछा कि क्यों। गार्ड ने जवाब दिया, "हम फालतू लोगों को ओरी से मिलने नहीं देते।" कुछ देर बाद फराह, दिलीप को अंदर ले जाने में कामयाब होती हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Bharti Singh: 41 की उम्र में दोबारा मां बनेंगी भारती, पति संग फनी पोस्ट शेयर कर लिखा- हम फिर से प्रेग्नेंट हैं
फराह खान ने ओरी को कहा लिवर
आगे वीडियो में देखा जाता है कि ओरी के घर में जाने के बाद फराह ने दिलीप से उनका परिचय ‘लिवर’ कहकर कराया। यह सुन दिलीप हैरान हो गए।। फिर ओरी ने समझाने की कोशिश की कि वो अपनी जिंदगी जीते हैं, इसलिए वो लिवर हैं। आगे फराह ने समझाया, "इसका मतलब है, जिंदगी को पूरी तरह जीने वाला।" इतने के बाद भी दिलीप दुविधा में रहते हैं।
ये इमारत बाहर से डरावनी लगती थी
इतना ही नहीं ओरी ने फराह और उनके कुक दिलीप को अपने घर का टूर कराया। ओरी ने कहा, "यह मेरा पारिवारिक घर है, इसलिए पूरी इमारत हमारी है।' जबकि फराह ने अपने कुक दिलीप को चिढ़ाते हुए कहा कि "वे बहुत अमीर हैं।" इसके आगे ओरी ने बताया कि उन्हें इस घर से शर्मिंदगी महसूस होती थी। उन्होंने कहा, "मैंने कभी अपने दोस्तों को यहां नहीं बुलाया, क्योंकि यह इमारत बाहर से डरावनी लगती थी। मुझे शर्म आती थी, लेकिन अब मुझे इसकी परवाह नहीं। मैं यहां बहुत सारी पार्टियां करता हूं।'