इस हफ्ते सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हुई है। दर्शकों को लंबे समय से इन फिल्मों का इंतजार था। एक फिल्म में अजय देवगन और दूसरी में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का जलवा देखने को मिल रहा है। अब जैसे-जैसे दिन बीतते जाएंगे, वैसे-वैसे पता चल जाएगा कि दोनों में से कौन सी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की। फिल्मी दुनिया के कई सितारे इन दोनों फिल्मों की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता वरुण धवन ने भी 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।